फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सिक्योरिटी के पैसे वापस नहीं कर रहा मकान मालिक? पहले ये सबूत जुटाएं, फिर उठाएं अगला कदम

Mon, 31 Aug 2026 03:39 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 31 Aug 2026 03:39 PM IST
सार

Security Deposit: किराए का घर खाली करने के बाद अगर मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट वापस नहीं कर रहा है तो सबसे पहले रेंट एग्रीमेंट और पेमेंट का रिकॉर्ड देखें। मकान मालिक से लिखित में पैसे वापस मांगें और घर खाली करते समय की फोटो-वीडियो, बिल और भुगतान से जुड़े सबूत संभालकर रखें। बातचीत से मामला न सुलझे तो उपलब्ध कानूनी विकल्प का सहारा लिया जा सकता है।
 

विज्ञापन
Landlord Not Returning Your Security Deposit Know What You Can Do Know here
मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट दबाकर बैठा है? - फोटो : AI

किराए का घर लेते समय मकान मालिक को सिक्योरिटी डिपॉजिट देना आम बात है। कई बार यह रकम हजारों या लाखों रुपये तक होती है। ऐसे में जब किराएदार घर खाली करता है तो उसे उम्मीद रहती है कि हिसाब-किताब पूरा होने के बाद उसकी सिक्योरिटी वापस मिल जाएगी। लेकिन कई बार घर खाली करने के बाद मकान मालिक पैसे लौटाने में आनाकानी करने लगता है। कभी वह कुछ नुकसान का हवाला देता है तो कभी बाद में पैसे देने की बात कहकर मामला टालता रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो परेशान होने के बजाय कुछ आसान कदम उठाए जा सकते हैं। तो आइए जानते हैं।

Landlord Not Returning Your Security Deposit Know What You Can Do Know here
मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट दबाकर बैठा है? - फोटो : Amar Ujala

सबसे पहले रेंट एग्रीमेंट देखें
सिक्योरिटी को लेकर सबसे पहले अपना रेंट एग्रीमेंट देखें। उसमें सिक्योरिटी की रकम और उसे वापस करने से जुड़ी शर्तें लिखी हो सकती हैं। अगर घर खाली करने के बाद कोई किराया, बिजली-पानी का बिल या दूसरी तय रकम बाकी नहीं है तो उसका हिसाब साफ रखें। इससे मकान मालिक से बात करते समय आपके पास पूरी जानकारी रहेगी।

Landlord Not Returning Your Security Deposit Know What You Can Do Know here
मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट दबाकर बैठा है? - फोटो : Amar Ujala

फोन पर नहीं, लिखित में मांगें पैसे
अगर मकान मालिक सिक्योरिटी वापस नहीं कर रहा है तो सिर्फ फोन पर बात करते रहने के बजाय उसे व्हाट्सएप या ईमेल पर लिखकर पैसे वापस करने के लिए कहें। मैसेज में यह साफ लिखें कि आपने घर कब खाली किया था, कितनी सिक्योरिटी जमा की थी और कितनी रकम वापस मिलनी बाकी है। लिखित बातचीत का रिकॉर्ड आगे जरूरत पड़ने पर काम आ सकता है।

 पेमेंट का सबूत संभालकर रखें
सिक्योरिटी किस माध्यम से दी गई थी, उसका रिकॉर्ड जरूर रखें। अगर आपने बैंक ट्रांसफर, यूपीआई या किसी दूसरे डिजिटल माध्यम से पैसे दिए थे तो उसका रिकॉर्ड संभालकर रखें। अगर सिक्योरिटी कैश में दी गई थी तो रसीद, एग्रीमेंट या कोई ऐसा मैसेज जरूर देखें जिससे भुगतान की पुष्टि होती हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Landlord Not Returning Your Security Deposit Know What You Can Do Know here
मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट दबाकर बैठा है? - फोटो : Amar Ujala

घर खाली करते समय फोटो-वीडियो काम आएंगे
कई बार मकान मालिक सिक्योरिटी रोकने के लिए घर में नुकसान का हवाला देता है। ऐसी स्थिति में घर खाली करते समय बनाई गई फोटो और वीडियो काफी काम आ सकती हैं। इसलिए घर छोड़ने से पहले कमरों, दीवारों, फर्श, किचन, बाथरूम और दूसरे हिस्सों की साफ फोटो और वीडियो बना लेना अच्छा रहता है। बिजली, पानी या दूसरे बिलों का भुगतान किया है तो उनकी रसीद भी संभालकर रखें। घर खाली करने के बाद चाबी मकान मालिक को कब सौंपी गई, इसका भी रिकॉर्ड रखना बेहतर है। यह व्हाट्एप मैसेज, ईमेल या किसी अन्य लिखित बातचीत के रूप में हो सकता है। इससे बाद में यह स्पष्ट करने में मदद मिल सकती है कि आपने घर कब खाली किया था।

 मकान मालिक कुछ पैसे काट रहा है तो हिसाब मांगें
अगर मकान मालिक कहता है कि घर की मरम्मत या किसी बकाया रकम की वजह से सिक्योरिटी में से पैसे काटे जाएंगे, तो उससे खर्च का साफ हिसाब मांग सकते हैं।मसलन, कितना पैसा किस काम के लिए काटा जा रहा है और बाकी कितनी रकम वापस की जाएगी। बिना हिसाब के पूरी सिक्योरिटी रोकने की स्थिति में किरायेदार के लिए लिखित रिकॉर्ड रखना और भी जरूरी हो जाता है।

विज्ञापन
Landlord Not Returning Your Security Deposit Know What You Can Do Know here
मकान मालिक सिक्योरिटी डिपॉजिट दबाकर बैठा है? - फोटो : Freepik

बात से समाधान न निकले तो क्या करें?
अगर कई बार कहने और लिखित रूप से मांग करने के बाद भी मकान मालिक पैसे वापस नहीं करता है तो किरायेदार के पास कानूनी रास्ता अपनाने का विकल्प रहता है। ऐसे मामले में रेंट एग्रीमेंट, पेमेंट रिकॉर्ड, घर की फोटो-वीडियो और मकान मालिक के साथ हुई बातचीत जैसे सभी दस्तावेज काम आ सकते हैं। रकम ज्यादा होने या विवाद गंभीर होने पर किसी वकील से सलाह लेना बेहतर रहेगा।

ट्रेन छूट गई और टिकट था कंफर्म? जान लें मिलेगा रिफंड या डूब जाएंगे पूरे पैसे
 

आपके नाम से आ रहा है पैसे मांगने वाला मैसेज? हो सकता है व्हाट्सएप पर बन गया हो फर्जी अकाउंट


 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed