सब्सक्राइब करें

LPG Gas: क्या आप जानते हैं एलपीजी गैस सिलेंडर की भी होती है एक्सपायरी डेट? इस तरह करें पता

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 03:07 PM IST
सार

आज हम आपको एक खास तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप गैस सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में पता कर सकते हैं। 

विज्ञापन
LPG Cylinder Expiry Date: How to Check Safety and Avoid Risks at Home
LPG Gas Expiry Date - फोटो : AI

एलपीजी गैस सिलेंडर हर रसोई घर की जरूरत है। भोजन बनाने के लिए हम में से अधिकतर लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। वहीं क्या आप इस बारे में जानते हैं कि जिस सिलेंडर का उपयोग आप करते हैं, उसकी भी एक्सपायरी डेट होती है? इस बारे में बहुत कम लोगों को पता है। इस बारे में आपको जानकारी होनी चाहिए क्योंकि यह सीधे आपकी सुरक्षा से जुड़ा है। एक्सपायरी डेट के बाद सिलेंडर का इस्तेमाल करना खतरनाक साबित हो सकता है। सिलेंडर के एक्सपायर होने के बाद उसके गैस लीक या ब्लास्ट का खतरा बढ़ जाता है। इस कारण जरूरी है कि आप समय रहते सिलेंडर की जांच करें और उसकी एक्सपायरी डेट के बारे में जानें, ताकि किसी भी हादसे से बचा जा सके।

Trending Videos
LPG Cylinder Expiry Date: How to Check Safety and Avoid Risks at Home
Gas Saving Tips - फोटो : Adobe stock

एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट सिलेंडर के ऊपरी हिस्से यानी हैंडल के पास कोड के रूप में लिखी होती है। इसमें एक अक्षर (A, B, C, D) और उसके साथ एक नंबर होता है। अक्षर यह बताता है कि साल का कौन सा क्वार्टर है, जबकि नंबर साल को दर्शाने का काम करते हैं। इसे इस उदाहरण से समझ सकते हैं जैसे A-26 का मतलब है कि सिलेंडर जनवरी से मार्च 2026 के बीच एक्सपायर होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
LPG Cylinder Expiry Date: How to Check Safety and Avoid Risks at Home
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

A का मतलब जनवरी से मार्च, B का मतलब अप्रैल से जून, C का मतलब जुलाई से सितंबर और D का मतलब अक्तूबर से दिसंबर होता है। अगर सिलेंडर पर लिखा कोड बीत चुका है, तो इसका मतलब है कि सिलेंडर की टेस्टिंग डेट निकल चुकी है और उसे दोबारा जांच के लिए भेजा जाना चाहिए। इस कारण सिलेंडर का इस्तेमाल करना सुरक्षित नहीं माना जाता।

LPG Cylinder Expiry Date: How to Check Safety and Avoid Risks at Home
Gas Saving Tips - फोटो : Adobe stock

विशेषज्ञों के अनुसार, एक्सपायर हो चुके सिलेंडर में जंग लगने, वाल्व खराब होने या गैस लीक होने की संभावना अधिक होती है। इस कारण गैस एजेंसी को भी यह जिम्मेदारी दी जाती है कि वह केवल वैध और सुरक्षित सिलेंडर ही ग्राहकों तक पहुंचाए। अगर आपका गैस सिलेंडर एक्सपायरी डेट पार कर चुका है, तो इस स्थिति में तुरंत एजेंसी को सूचित करें और उसे बदलवाएं।

विज्ञापन
LPG Cylinder Expiry Date: How to Check Safety and Avoid Risks at Home
गैस सिलेंडर का एक्सपायरी डेट - फोटो : Adobe Stock

सुरक्षा के लिहाज से हर उपभोक्ता को सिलेंडर लेने से पहले उसकी स्थिति और एक्सपायरी डेट चेक करना जरूरी है। इसके अलावा सिलेंडर को हमेशा सीधा रखें, आग या गर्मी से दूर रखें और रेगुलेटर को सही तरीके से लगाएं। सिलेंडर इस्तेमाल करते समय आपको इन बातों के बारे में पता होना जरूरी है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed