Manual or automatic which is best: आज के समय में कार के अंदर कई शानदार फीचर्स आ रहे हैं। वर्तमान में मिलने वाली कई आधुनिक कारों में आपको ऑटोमैटिक गियर सिस्टम मिलता है। इस कारण कार खरीदने वाले ग्राहकों के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होता है कि मैनुअल ट्रांसमिशन वाली कार चुनें या ऑटोमैटिक। आपको बता दें कि भारत में लंबे समय तक मैनुअल कारों का दबदबा रहा है। हालांकि, बदलती तकनीक और बढ़ते ट्रैफिक के कारण अब ऑटोमैटिक कारों की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है।
{"_id":"6a203bf39912e791510b1bd6","slug":"manual-vs-automatic-cars-difference-know-which-one-is-easier-to-drive-and-better-2026-06-03","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मैनुअल vs ऑटोमैटिक कार: कौन सी चुनें? जानें फर्क, फायदे और सही विकल्प","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
मैनुअल vs ऑटोमैटिक कार: कौन सी चुनें? जानें फर्क, फायदे और सही विकल्प
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Thu, 04 Jun 2026 12:20 PM IST
सार
Manual vs automatic car which is better: मैनुअल और ऑटोमैटिक कार में फर्क क्या होता है? इन दोनों कार में किसे चलाना ज्यादा आसान और सुविधाजनक है?
विज्ञापन
मैनुअल और ऑटोमैटिक कार
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला
- फोटो : Freepik
मैनुअल कार क्या है और इसके क्या फायदे हैं?
- मैनुअल कार में ड्राइवर को क्लच और गियर का इस्तेमाल खुद से करना पड़ता है।
- इस कारण वाहन पर अधिक नियंत्रण मिलता है और कई अनुभवी ड्राइवर इसे बेहतर ड्राइविंग अनुभव मानते हैं।
- पहाड़ी इलाकों या लंबी दूरी के सफर में भी मैनुअल कार कई लोगों की पसंद बनी रहती है।
- आमतौर पर मैनुअल कारों की शुरुआती कीमत ऑटोमैटिक मॉडल्स की तुलना में थोड़ी कम होती है।
Trending Videos
कार में भूलकर भी न रखें पानी की ऐसी बोतल, नहीं तो बन सकती है आग का गोला
- फोटो : Freepik
ऑटोमैटिक कार क्यों है आसान और लोकप्रिय?
- ऑटोमैटिक कार चलाना अपेक्षाकृत आसान माना जाता है।
- इसमें आपको बार-बार क्लच दबाने और गियर बदलने की जरूरत नहीं पड़ती है।
- भारी ट्रैफिक वाले शहरों में यह सुविधा ड्राइवर की थकान को काफी हद तक कम कर सकती है।
- नए ड्राइवरों के लिए भी ऑटोमैटिक कार को सीखना थोड़ा आसान होता है।
- इसी वजह से पिछले कुछ वर्षों में ऑटोमैटिक कारों की मांग लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Fog Car
- फोटो : AdobeStock
ऑटोमैटिक कार का रखरखाव और मरम्मत खर्च कैसा होता है?
- रखरखाव और मरम्मत के मामले में कुछ ऑटोमैटिक सिस्टम का खर्च थोड़ा अधिक हो सकता है।
- इस कारण आपको कार की खरीदारी करने से पहले इन सब चीजों के बारे में डीलर से अच्छे से पता कर लेना चाहिए
विज्ञापन
Fog Car
- फोटो : AdobeStock
आपके लिए कौन सी कार सही है मैनुअल या ऑटोमैटिक?
- अगर आप रोजाना शहर के ट्रैफिक में ड्राइव करते हैं और अधिक आरामदायक अनुभव चाहते हैं तो ऑटोमैटिक कार बेहतर विकल्प हो सकती है।
- अगर आप कम बजट में कार खरीदने की सोच रहे हैं और ड्राइविंग पर अधिक नियंत्रण आपको पसंद है, तो आप मैनुअल कार भी खरीद सकते हैं।
- अंतिम निर्णय आपकी जरूरत, बजट और ड्राइविंग की आदतों पर निर्भर करने का काम करता है।