सब्सक्राइब करें

Mutual Fund: हर महीने 1,000 रुपये SIP करने पर 20 साल बाद कितना पैसा बन सकता है?

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Thu, 04 Jun 2026 01:41 PM IST
सार

Mutual fund sip investment plan: हर महीने सिर्फ 1,000 रुपये की म्यूचुअल फंड SIP भी लंबे समय में बड़ा फंड बनाने की क्षमता रखती है। कंपाउंडिंग और नियमित निवेश की मदद से आप अच्छी खासी धनराशि जुटा सकते हैं। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips Check How Much Corpus You May Get In 20 Years By Just Investing 1 Thousand
इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AI Generated

Mutual fund sip investment tips: म्यूचुअल फंड SIP (सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान) आज के समय में छोटे निवेशकों के लिए भविष्य में वेल्थ बिल्डिंग करने के लिए एक लोकप्रिय माध्यम बन चुका है। फाइनेंशियल एक्सपर्ट की मानें, तो नियमित और अनुशासित निवेश करके आप लंबे समय में अच्छा खासा फंड जुटा सकते हैं। अगर कोई निवेशक हर महीने सिर्फ 1,000 रुपये की SIP शुरू करता है और उसे लगातार 20 वर्षों तक जारी रखता है, तो कंपाउंडिंग की मदद से उसका निवेश एक बड़े फंड के रूप में बदल सकता है।

Mutual Fund SIP Investment Tips Check How Much Corpus You May Get In 20 Years By Just Investing 1 Thousand
इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock

₹1,000 की मासिक SIP 20 साल में कितना फंड बना सकती है?

  • अगर आप हर महीने 1 हजार रुपये का निवेश 20 वर्षों तक करते हैं, तो कुल निवेश राशि 2,40,000 रुपये होती है।
  • अगर निवेशक को औसतन 11 प्रतिशत सालाना रिटर्न मिलता है, तो 20 साल बाद उसका फंड लगभग 8,73,573 रुपये तक हो सकता है।
  • यह इस बारे में दर्शाता है कि अगर आप लंबे समय तक निवेश करते हैं, तो छोटी रकम से भविष्य में अच्छी खासी पूंजी जुटाई जा सकती है।
Trending Videos
Mutual Fund SIP Investment Tips Check How Much Corpus You May Get In 20 Years By Just Investing 1 Thousand
इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock

10% और 9% रिटर्न पर SIP का अनुमानित फंड क्या होगा?

  • अगर आपके एसआईपी निवेश पर औसतन 10 प्रतिशत का सालाना रिटर्न मिलता है, इस स्थिति में 20 वर्षों के बाद आपके निवेश की अनुमानित वैल्यू लगभग 7,65,697 रुपये हो सकती है।
  • वहीं 9 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न की स्थिति में निवेशक के पास 6,72,896 रुपये का फंड तैयार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips Check How Much Corpus You May Get In 20 Years By Just Investing 1 Thousand
इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock

म्यूचुअल फंड SIP में रिटर्न की गारंटी क्यों नहीं होती?

  • हालांकि, आपको यह समझना जरूरी है कि म्यूचुअल फंड में मिलने वाला रिटर्न निश्चित नहीं होता और यह बाजार की स्थितियों पर निर्भर करता है।
  • ऊपर दिए गए जो आंकड़े हैं वह केवल अनुमानित उदाहरण हैं, जिनका उद्देश्य कंपाउंडिंग और दीर्घकालिक निवेश की क्षमता को समझाना है।
विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Tips Check How Much Corpus You May Get In 20 Years By Just Investing 1 Thousand
इन्वेस्टमेंट टिप्स - फोटो : AdobeStock

निवेश जोखिम सूचना: म्यूचुअल फंड में निवेश किया गया पैसा बाजार जोखिमों के अधीन होता है। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। अगर आप बिना जानकारी के म्यूचुअल फंड में निवेश करते हैं, तो इस स्थिति में आपको एक बड़े घाटे का सामना करना पड़ सकता है। म्यूचुअल फंड में किए गए निवेश पर मिलने वाला रिटर्न बाजार के व्यवहार द्वारा तय होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed