Can We Mix Normal Air With Nitrogen In Tyre: इस भीषण गर्मी में बहुत से कार और बाइक मालिक गर्मियों में अपने वाहनों के टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह टायर को ठंडा रखती है और माइलेज बढ़ाती है। मगर कई बार लंबी यात्रा या इमरजेंसी के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है जहां आस-पास कोई नाइट्रोजन फिलिंग स्टेशन नहीं होता और टायर की हवा कम हो जाती है।
{"_id":"6a14040c8252e6217906b7c5","slug":"mixing-air-in-nitrogen-tyres-is-it-safe-to-refill-normal-air-in-nitrogen-filled-tyres-2026-05-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Auto Tips: क्या नाइट्रोजन वाले टायर में जरूरत पर सामान्य हवा भर सकते हैं? यहां समझें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Auto Tips: क्या नाइट्रोजन वाले टायर में जरूरत पर सामान्य हवा भर सकते हैं? यहां समझें
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 25 May 2026 01:40 PM IST
सार
Nitrogen Tyre Emergency Refill Rules: गर्मी के दिनों में टायर में नाइट्रोजन गैस भरने के कई फायदे होते हैं। अक्सर ऐसी स्थिति सामने आती है जिसमें टायर में पहले से नाइट्रोजन भरा है और फिर सामान्य हवा भरने की जरूरत पड़ती है। आइए समझते हैं कि ऐसा कर सकते हैं या नहीं।
विज्ञापन
नाइट्रोजन और सामान्य गैस को साथ में मिक्स करने से क्या होता है?
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आपातकाल में सामान्य हवा भरना पूरी तरह है सुरक्षित
- फोटो : Adobe Stock
आपातकाल में सामान्य हवा भरना पूरी तरह है सुरक्षित
- अगर रास्ते में मजबूरी हो, तो आप नाइट्रोजन वाले टायर में साधारण हवा बिल्कुल भरवा सकते हैं। इससे कोई ब्लास्ट या रासायनिक दुर्घटना नहीं होती है।
- बता दें कि हमारी सामान्य हवा में पहले से ही लगभग 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन होती है, इसलिए इन दोनों गैसों का मिश्रण टायर के अंदर पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
Trending Videos
सामान्य हवा के साथ नाइट्रोजन मिक्स करने से क्या होता है?
- फोटो : Freepik
सामान्य हवा के साथ नाइट्रोजन मिक्स करने से क्या होता है?
- जैसे ही आप नाइट्रोजन में साधारण हवा मिलाते हैं, वैसे ही टायर के अंदर मौजूद शुद्ध नाइट्रोजन की मात्रा कम हो जाती है।
- नाइट्रोजन का मुख्य फायदा यह है कि इसका प्रेशर बार-बार चेक नहीं करना पड़ता, लेकिन हवा मिक्स होने के बाद आपको हर हफ्ते प्रेशर जांचना पड़ेगा।
- सामान्य हवा मिलते ही टायर में नमी और ऑक्सीजन प्रवेश कर जाती है, जिससे तेज धूप में लंबी दूरी तय करने पर टायर फिर से सामान्य रूप से गर्म होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
हवा मिक्स होने के बाद वाहन मालिक क्या करें?
- फोटो : AI
हवा मिक्स होने के बाद वाहन मालिक क्या करें?
- हवा मिक्स होने के बाद घबराएं नहीं, गाड़ी की राइडिंग या ग्रिप पर तुरंत कोई बड़ा या जानलेवा असर नहीं पड़ता है।
- टायर को पूरी तरह वैक्यूम या खाली कराने के बाद उसमें फिर से 100% शुद्ध नाइट्रोजन गैस भरवा लें, जिससे उसके सारे ओरिजिनल फायदे वापस मिल जाएं।
विज्ञापन
टायर की लंबी उम्र के लिए जरूरी टिप्स
- फोटो : Adobe Stock
टायर की लंबी उम्र के लिए जरूरी टिप्स
- चाहे आपके टायर में नाइट्रोजन हो या साधारण हवा, गाड़ी की मैनुअल बुक के अनुसार हमेशा सही पीएसआई प्रेशर ही मेंटेन रखें।
- हमेशा भरोसेमंद पेट्रोल पंप या ब्रांडेड टायर शॉप से ही नाइट्रोजन भरवाएं, क्योंकि कुछ छोटे दुकानदार मशीन खराब होने पर नाइट्रोजन के नाम पर सामान्य हवा ही भर देते हैं।
- इमरजेंसी के अलावा जानबूझकर बार-बार दोनों हवाओं को मिक्स न करें, इससे टायर के रबर की लाइफ और अलॉय व्हील रिम की सुरक्षा कम होती है।