सब्सक्राइब करें

Auto Tips: क्या नाइट्रोजन वाले टायर में जरूरत पर सामान्य हवा भर सकते हैं? यहां समझें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 25 May 2026 01:40 PM IST
सार

Nitrogen Tyre Emergency Refill Rules: गर्मी के दिनों में टायर में नाइट्रोजन गैस भरने के कई फायदे होते हैं। अक्सर ऐसी स्थिति सामने आती है जिसमें टायर में पहले से नाइट्रोजन भरा है और फिर सामान्य हवा भरने की जरूरत पड़ती है। आइए समझते हैं कि ऐसा कर सकते हैं या नहीं।

विज्ञापन
Mixing Air in Nitrogen Tyres: Is It Safe to Refill Normal Air in Nitrogen Filled Tyres
नाइट्रोजन और सामान्य गैस को साथ में मिक्स करने से क्या होता है? - फोटो : AI

Can We Mix Normal Air With Nitrogen In Tyre: इस भीषण गर्मी में बहुत से कार और बाइक मालिक गर्मियों में अपने वाहनों के टायरों में नाइट्रोजन गैस भरवाना पसंद करते हैं, क्योंकि यह टायर को ठंडा रखती है और माइलेज बढ़ाती है। मगर कई बार लंबी यात्रा या इमरजेंसी के दौरान ऐसी स्थिति बन जाती है जहां आस-पास कोई नाइट्रोजन फिलिंग स्टेशन नहीं होता और टायर की हवा कम हो जाती है।



ऐसे में आम इंसान के मन में यह बड़ा सवाल उठता है कि क्या नाइट्रोजन वाले टायर में जरूरत पड़ने पर साधारण या सामान्य हवा भरी जा सकती है? क्या ऐसा करने से टायर फट सकता है या कोई बड़ा नुकसान हो सकता है? आइए बेहद आसान और सरल शब्दों में इसके बारे में समझते हैं।

Mixing Air in Nitrogen Tyres: Is It Safe to Refill Normal Air in Nitrogen Filled Tyres
आपातकाल में सामान्य हवा भरना पूरी तरह है सुरक्षित - फोटो : Adobe Stock

आपातकाल में सामान्य हवा भरना पूरी तरह है सुरक्षित

  • अगर रास्ते में मजबूरी हो, तो आप नाइट्रोजन वाले टायर में साधारण हवा बिल्कुल भरवा सकते हैं। इससे कोई ब्लास्ट या रासायनिक दुर्घटना नहीं होती है।
  • बता दें कि हमारी सामान्य हवा में पहले से ही लगभग 78% नाइट्रोजन और 21% ऑक्सीजन होती है, इसलिए इन दोनों गैसों का मिश्रण टायर के अंदर पूरी तरह सुरक्षित रहता है।
Trending Videos
Mixing Air in Nitrogen Tyres: Is It Safe to Refill Normal Air in Nitrogen Filled Tyres
सामान्य हवा के साथ नाइट्रोजन मिक्स करने से क्या होता है? - फोटो : Freepik

सामान्य हवा के साथ नाइट्रोजन मिक्स करने से क्या होता है?

  • जैसे ही आप नाइट्रोजन में साधारण हवा मिलाते हैं, वैसे ही टायर के अंदर मौजूद शुद्ध नाइट्रोजन की मात्रा कम हो जाती है।
  • नाइट्रोजन का मुख्य फायदा यह है कि इसका प्रेशर बार-बार चेक नहीं करना पड़ता, लेकिन हवा मिक्स होने के बाद आपको हर हफ्ते प्रेशर जांचना पड़ेगा।
  • सामान्य हवा मिलते ही टायर में नमी और ऑक्सीजन प्रवेश कर जाती है, जिससे तेज धूप में लंबी दूरी तय करने पर टायर फिर से सामान्य रूप से गर्म होने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mixing Air in Nitrogen Tyres: Is It Safe to Refill Normal Air in Nitrogen Filled Tyres
हवा मिक्स होने के बाद वाहन मालिक क्या करें? - फोटो : AI

हवा मिक्स होने के बाद वाहन मालिक क्या करें?

  • हवा मिक्स होने के बाद घबराएं नहीं, गाड़ी की राइडिंग या ग्रिप पर तुरंत कोई बड़ा या जानलेवा असर नहीं पड़ता है।
  • टायर को पूरी तरह वैक्यूम या खाली कराने के बाद उसमें फिर से 100% शुद्ध नाइट्रोजन गैस भरवा लें, जिससे उसके सारे ओरिजिनल फायदे वापस मिल जाएं।
विज्ञापन
Mixing Air in Nitrogen Tyres: Is It Safe to Refill Normal Air in Nitrogen Filled Tyres
टायर की लंबी उम्र के लिए जरूरी टिप्स - फोटो : Adobe Stock
टायर की लंबी उम्र के लिए जरूरी टिप्स
  • चाहे आपके टायर में नाइट्रोजन हो या साधारण हवा, गाड़ी की मैनुअल बुक के अनुसार हमेशा सही पीएसआई प्रेशर ही मेंटेन रखें।
  • हमेशा भरोसेमंद पेट्रोल पंप या ब्रांडेड टायर शॉप से ही नाइट्रोजन भरवाएं, क्योंकि कुछ छोटे दुकानदार मशीन खराब होने पर नाइट्रोजन के नाम पर सामान्य हवा ही भर देते हैं।
  • इमरजेंसी के अलावा जानबूझकर बार-बार दोनों हवाओं को मिक्स न करें, इससे टायर के रबर की लाइफ और अलॉय व्हील रिम की सुरक्षा कम होती है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed