{"_id":"69aac192720eb942bb089747","slug":"money-saving-easy-tips-what-is-50-30-20-rule-in-money-saving-2026-03-06","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Money Saving Tips: क्या होता है 50-30-20 रूल? जानें इसकी मदद से कैसे बचा सकते हैं ढेर सारे पैसे","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Money Saving Tips: क्या होता है 50-30-20 रूल? जानें इसकी मदद से कैसे बचा सकते हैं ढेर सारे पैसे
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Fri, 06 Mar 2026 05:42 PM IST
सार
Money Saving Tips: अगर आप भी रुपये नही बचा पाते हैं तो ये रूल आपके काफी काम का होने वाला है। यहां हम आपको इसकी पूरी डिटेल देंगे।
विज्ञापन
क्या होता है 50-30-20 रूल?
- फोटो : अमर उजाला
What Is 50-30-20 Rule: आज के समय में पैसे बचाना हर किसी के लिए बड़ी चुनौती बन गया है। महीने के आखिर में अक्सर लोग सोचते हैं कि पैसा कहां चला गया। इस समस्या को दूर करने के लिए वित्तीय विशेषज्ञ अक्सर 50-30-20 रूल की सलाह देते हैं।
Trending Videos
क्या होता है 50-30-20 रूल?
- फोटो : Adobe Stock
पहले हिस्से का क्या करें?
- पहला हिस्सा है आवश्यक खर्च, जो आपकी कुल आय का 50 प्रतिशत होना चाहिए।
- इसमें किराया, बिजली और पानी के बिल, राशन, घरेलू जरूरतों और यात्रा जैसे जरूरी खर्च शामिल होते हैं।
- इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि आपकी बुनियादी जरूरतें पूरी हों और आप कर्ज में न फंसें।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या होता है 50-30-20 रूल?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरे हिस्से का क्या करें?
- दूसरा हिस्सा इच्छाओं का है, जो कुल आय का 30 प्रतिशत होना चाहिए।
- यह वह राशि है जिसे आप मनोरंजन, शॉपिंग, भोजन, छुट्टियों और अन्य वैकल्पिक चीजों पर खर्च कर सकते हैं।
- इस हिस्से से जीवन में संतुलन और खुशहाली आती है।
क्या होता है 50-30-20 रूल?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरे हिस्से का क्या करें?
तीसरा हिस्सा बचत और निवेश का है, जो आपकी आय का 20 प्रतिशत होना चाहिए। इसे हर महीने अलग बचत खाते, फिक्स्ड डिपॉजिट, म्यूचुअल फंड या अन्य निवेश विकल्पों में लगाया जाना चाहिए। यह भविष्य की जरूरतों और आकस्मिक खर्चों के लिए फंड तैयार करता है।

इन बातों का ध्यान रखें
नियमित समीक्षा करना जरूरी है। हर महीने अपने खर्च और बचत का हिसाब देखें ताकि यह रूल सही तरीके से काम करे। इस रूल को अपनाने से वित्तीय अनुशासन आता है और धीरे-धीरे आप बड़ी राशि बचा सकते हैं। इस तरह 50-30-20 रूल हर किसी के लिए आसान और असरदार तरीका है अपनी आय को संतुलित करने और भविष्य के लिए पैसा बचाने का।