सब्सक्राइब करें

Mutual Fund SIP Plan: म्यूचुअल फंड में SIP इन्वेस्टमेंट करने की बना रहे हैं योजना, तो जरूर जान लें ये बातें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 02:02 PM IST
सार

अगर आप म्यूचुअल फंड में SIP बनाकर निवेश करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Plan: Important Things To Know Before Starting SIP Investment
Mutual Fund SIP Investment Plan - फोटो : AI Generated

अगर आप म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक अच्छा विकल्प माना जाता है। म्यूचुअल फंड SIP में निवेशकों को हर महीने एक तय राशि का निवेश करना होता है। इससे लंबे समय में एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद मिलती है। हालांकि, निवेश शुरू करने से पहले आपको कुछ महत्वपूर्ण बातों के बारे में जानना जरूरी है। सही जानकारी न होना और सिर्फ बेहतर रिटर्न की उम्मीद में निवेश करना अच्छी रणनीति नहीं है। निवेशकों को अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम उठाने की क्षमता और निवेश अवधि का सही आकलन करना जरूरी है। यह सब करने के बाद ही SIP की शुरुआत करनी चाहिए।

Mutual Fund SIP Investment Plan: Important Things To Know Before Starting SIP Investment
Invesment - फोटो : AdobeStock

SIP की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें निवेशक बाजार के उतार-चढ़ाव के बावजूद इसमें नियमित निवेश करते रहते हैं। इस कारण बाजार में गिरावट के समय अधिक यूनिट खरीदने का फायदा मिलता है। इसी वजह से कई विशेषज्ञ SIP को लंबी अवधि के निवेश के लिए एक अच्छे विकल्प के रूप में देखते है। 

Mutual Fund SIP Investment Plan: Important Things To Know Before Starting SIP Investment
Invesment - फोटो : AdobeStock

निवेश की शुरुआत करने से पहले अपने वित्तीय लक्ष्यों को स्पष्ट करना बहुत जरूरी है। अगर आपका उद्देश्य बच्चों की शिक्षा, घर खरीदना या रिटायरमेंट फंड तैयार करना है, तो आपको उसी के मुताबिक फंड और निवेश की अवधि का चयन करना चाहिए। छोटी अवधि के लक्ष्यों के लिए अधिक जोखिम वाले फंड चुनना कई बार नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Plan: Important Things To Know Before Starting SIP Investment
Invesment - फोटो : AdobeStock

आपको किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में निवेश करने से पहले फंड का प्रदर्शन, जोखिम स्तर और निवेश की रणनीति को अच्छे से समझना जरूरी है। यहां से बेहतर रिटर्न के लिए धैर्य रखना काफी महत्वपूर्ण होता है। शेयर बाजार में अल्पकालिक उतार-चढ़ाव सामान्य है। इस कारण बाजार गिरने पर SIP बंद करना या निवेश रोकना सही फैसला नहीं होता है। 

विज्ञापन
Mutual Fund SIP Investment Plan: Important Things To Know Before Starting SIP Investment
Invesment - फोटो : AdobeStock

लंबी अवधि तक निवेश जारी रखने से निवेशकों को कंपाउंडिंग का फायदा मिलता है। इससे समय के साथ निवेश की संभावित वैल्यू बढ़ सकती है। हालांकि, आपको समय समय पर अपने पोर्टफोलियो की समीक्षा भी करनी चाहिए। किसी भी म्यूचुअल फंड स्कीम में SIP शुरू करने से पहले अपनी आय, खर्च और आपातकालीन फंड का आकलन जरूर करें। म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन होते हैं। इसमें निवेश करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह जरूर लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed