सब्सक्राइब करें

Delhi Metro: क्या दिल्ली मेट्रो के कोच को कर सकते हैं बुक? जानिए क्या कहता है नियम

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Fri, 19 Jun 2026 03:56 PM IST
सार

दिल्ली मेट्रो कोच को बुक करने में कितना खर्च आएगा? इसको लेकर नियम और शर्तें क्या हैं? आइए जानते हैं -

विज्ञापन
Delhi Metro Coach Booking Price, Process, Rules Check Complete Details In Hindi
Delhi Metro Coach Booking - फोटो : AI Generated

दिल्ली मेट्रो में हर रोज लाखों की संख्या में लोग सफर करते हैं। वहीं कई लोग इस बारे में नहीं जानते हैं कि विशेष परिस्थितियों में पूरा मेट्रो कोच भी बुक कराया जा सकता है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने बड़े समूहों की यात्रा को आसान बनाने के लिए इस सुविधा को उपलब्ध करा रखा है। स्कूलों, पर्यटक समूहों, परिवारों या अन्य संगठित ग्रुप के लिए यह विकल् काफी उपयोगी साबित हो सकता है।

Delhi Metro Coach Booking Price, Process, Rules Check Complete Details In Hindi
Delhi Metro Coach Booking - फोटो : AdobeStock

अगर आप दिल्ली मेट्रो का कोच बुक करना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों के बारे में जानना जरूरी है। इस सुविधा को केवल निर्धारित शर्तों के तहत ही दिया जाता है। इसके लिए आपको पहले से आवेदन करना जरूरी है। ध्यान रहे  यह व्यवस्था फिल्म, वेब सीरीज, विज्ञापन या म्यूजिक वीडियो की शूटिंग के लिए लागू नहीं होती, क्योंकि ऐसे मामलों के लिए अलग प्रक्रिया और नियम निर्धारित किए गए हैं।

Delhi Metro Coach Booking Price, Process, Rules Check Complete Details In Hindi
Delhi Metro Coach Booking - फोटो : AdobeStock

इस सुविधा का लाभ पर्यटक समूह, ट्रैवल ऑपरेटर के माध्यम से आने वाले यात्री, परिवार, दोस्तों के बड़े ग्रुप और शैक्षणिक संस्थान उठा सकते हैं। दिल्ली मेट्रो के नियमों के अनुसार स्कूल समूहों के लिए न्यूनतम 50 विद्यार्थियों के साथ कम से कम दो शिक्षकों की उपस्थिति होनी जरूरी है। आवेदन की स्वीकृती होने के बाद संबंधित समूह को निर्धारित समय और स्टेशन के अनुसार यात्रा की अनुमति दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Metro Coach Booking Price, Process, Rules Check Complete Details In Hindi
Delhi Metro Coach Booking - फोटो : AdobeStock

कोच आरक्षण का शुल्क मेट्रो लाइन, यात्रा के दिन और अन्य परिचालन परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तय किया जाता है। सामान्य तौर पर प्रति कोच किराया लगभग 8,000 रुपये से 18,000 रुपये तक हो सकता है। इसके अलावा सुविधा शुल्क और लागू कर को अलग देना पड़ सकता है। इस कारण आवेदन करते समय सभी शुल्क, शर्तों और उपलब्धता के बारे में पता करना जरूरी है। 

विज्ञापन
Delhi Metro Coach Booking Price, Process, Rules Check Complete Details In Hindi
Delhi Metro Coach Booking - फोटो : AdobeStock

एक बार कोच आरक्षित हो जाने पर पूरा डिब्बा केवल संबंधित समूह के लिए निर्धारित रहता है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि अंतिम सुविधाएं DMRC के नियमों, उपलब्ध संसाधनों और स्वीकृत बुकिंग की शर्तों पर ही निर्भर करती हैं। इस कारण आवेदन करने से पहले आधिकारिक दिशा-निर्देशों को ध्यान से पढ़ना जरूरी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed