फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

म्यूचुअल फंड: रोज सिर्फ 167 रुपये की बचत से बनेंगे करोड़पति, जानें 10% स्टेप-अप का सीक्रेट फॉर्मूला

Mon, 28 Sep 2026 06:19 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 28 Sep 2026 06:19 PM IST
सार

Save 167 Daily To Become Crorepati: आज के समय में बहुत से लोग म्यूचुअल फंड में निवेश कर रहे हैं, मगर क्या आप म्यूयुअल फंड के स्टेप-अप फॉर्मूले के बारे में जानते हैं। बता दें कि स्टेप-अप एसआईपी में आपका ग्रोथ काफी तेजी से होता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में विस्तार से समझते हैं।

विज्ञापन
Mutual Funds: Become a Crorepati Saving Just 167 Rupees Daily, Learn 10 Percent Step-Up Secret Formula
म्यूचुअल फंड एसआईपी निवेश - फोटो : AI

Mutual Fund SIP Investment Formula: हमारे देश के बहुत से लोग जीवन में वित्तीय स्वतंत्रता हासिल करके करोड़पति बनने का सपना देखते हैं। अक्सर लोगों को लगता है कि बड़ा फंड बनाने के लिए बहुत बड़ी रकम निवेश करनी पड़ती है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है। 



अगर आप रोज के सिर्फ 167 रुपये यानी महीने के 5,000 रुपये बचाने की आदत डालते हैं, तो म्यूचुअल फंड की मदद से आप आसानी से 1 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति खड़ी कर सकते हैं। इसके पीछे का सबसे बड़ा जादू है '10% स्टेप-अप' का सीक्रेट फॉर्मूला, जो आपकी साधारण सी एसआईपी की रकम को कंपाउंडिंग की ताकत से कई गुना बढ़ा देता है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Mutual Funds: Become a Crorepati Saving Just 167 Rupees Daily, Learn 10 Percent Step-Up Secret Formula
जानिए क्या है 10% स्टेप-अप का सीक्रेट फॉर्मूला - फोटो : AdobeStock

जानिए क्या है 10% स्टेप-अप का सीक्रेट फॉर्मूला

  • स्टेप-अप एसआईपी का मतलब है कि आप हर साल अपनी एसआईपी की राशि में एक निश्चित प्रतिशत की वृद्धि करते हैं।
  • उदाहरण के लिए, अगर आपकी नौकरी या व्यवसाय में हर साल आमदनी बढ़ती है, तो आप अपने निवेश को भी 10% बढ़ा देते हैं।
  • पहले साल 5,000 रुपये महीना जमा करने के बाद अगले साल से आपको इसमें बस 500 रुपये प्रति माह और जोड़ने होते हैं।
Mutual Funds: Become a Crorepati Saving Just 167 Rupees Daily, Learn 10 Percent Step-Up Secret Formula
21 साल में इस गणित से कैसे बनेंगे करोड़पति? - फोटो : AdobeStock

21 साल के इस गणित से कैसे बनेंगे करोड़पति?

  • अगर आप 5,000 रुपये महीने से शुरुआत करते हैं और हर साल इसमें 10% का स्टेप-अप करते हैं, तो 21 वर्षों में आपका कुल जमा निवेश लगभग 38.40 लाख रुपये होगा।
  • इक्विटी म्यूचुअल फंड में औसतन 12% का सालाना रिटर्न माना जाए, तो कंपाउंडिंग के प्रभाव से 21 साल बाद आपका कुल फंड लगभग 1.08 करोड़ रुपये हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Mutual Funds: Become a Crorepati Saving Just 167 Rupees Daily, Learn 10 Percent Step-Up Secret Formula
साधारण SIP के मुकाबले क्यों बेहतर है Step-Up SIP? - फोटो : AdobeStock

साधारण SIP के मुकाबले क्यों बेहतर है Step-Up SIP?

  • अगर आप 21 साल तक बिना रकम बढ़ाए सिर्फ 5,000 रुपये की साधारण एसआईपी चलाते हैं, तो आपका कुल फंड लगभग 52.15 लाख रुपये ही बन पाएगा।
  • लेकिन हर साल सिर्फ 10% निवेश बढ़ाने से आपका कॉर्पस बढ़कर सीधे 1.08 करोड़ रुपये पहुंच जाता है।
  • यानी थोड़ी सी अतिरिक्त बचत आपके रिटर्न को लगभग दो गुना तक बढ़ा देती है।
विज्ञापन
Mutual Funds: Become a Crorepati Saving Just 167 Rupees Daily, Learn 10 Percent Step-Up Secret Formula
निवेश की शुरुआत करते समय रखें इन बातों का ध्यान - फोटो : AdobeStock
निवेश की शुरुआत करते समय रखें इन बातों का ध्यान
  • इस फॉर्मूले का पूरा फायदा उठाने के लिए कम उम्र में जल्द से जल्द निवेश शुरू करें और बाजार के उतार-चढ़ाव से घबराए बिना अनुशासित रहें।
  • हमेशा अच्छे डायवर्सिफाइड इक्विटी म्यूचुअल फंड का चयन करें और अपनी एसआईपी में ऑटो-स्टेप-अप फीचर ऑन रखें।
  • ध्यान रखें कि जब आप स्टेप-अप एसआईपी में निवेश करते हैं तो हर साल एसआईपी बढ़ता जाता है, इसलिए एक साल बाद आपको 167 रुपये प्रति दिन से अधिक जमा करना पड़ता है।
  • यह छोटी सी वित्तीय अनुशासन की आदत भविष्य में आपको बड़ा धनकुबेर बना सकती है।

अस्वीकरण: म्यूचुअल फंड निवेश बाजार जोखिमों के अधीन हैं। योजना से जुड़े सभी दस्तावेजों और जोखिमों को ध्यानपूर्वक पढ़ें। इसमें निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से परामर्श जरूर लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed