फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आपकी गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट वैध है? जानें ऑनलाइन चेक करने की पूरी प्रक्रिया

Mon, 28 Sep 2026 05:52 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 28 Sep 2026 05:52 PM IST
सार

Is Vehicle PUC Certificate Valid Online: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोगों के गाड़ी का PUC सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका होता है, लेकिन उन्हें मालूम नहीं होता है। ऐसे में जब गाड़ी की चेकिंग होती है तो उन्हें भारी-भरकम चालान का सामना करना पड़ता है। इसलिए आइए इस लेख में ये समझते हैं कि आप घर बैठे कैसे ये चेक कर सकते हैं कि आपका PUCC वैध है या नहीं।

विज्ञापन
Is Your Vehicle PUC Valid Learn the Full Step-by-Step Online Checking Process in hindi
पीयूसी प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड - फोटो : AI

Download PUC Certificate Online India: सितंबर का महीना खत्म हो रहा है और अब कुछ ही दिनों में अक्टूबर माह की शुरुआत होने वाली है। ऐसे में मौसम में बदलाव के साथ ही देश के कई बड़े शहरों का एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) धीरे-धीरे बिगड़ने लगता है और वायु प्रदूषण का स्तर तेजी से बढ़ने लगता है। बढ़ते प्रदूषण पर लगाम लगाने के लिए पुलिस और परिवहन विभाग सड़कों पर वाहनों की पीयूसी चेकिंग अचानक बढ़ा देते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस चेकिंग में पकड़े जाने पर लगभग 10 हजार का भारी-भरकम चालान कटता है।



इसलिए अगर आपकी गाड़ी का पीयूसी सर्टिफिकेट एक्सपायर हो चुका है, तो आपको भारी-भरकम चालान भरना पड़ सकता है। ऐसे में समय रहते अपने वाहन के पीयूसी की वैधता ऑनलाइन चेक करना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में इसकी पूरी प्रक्रिया के बारे में समझते हैं।

Is Your Vehicle PUC Valid Learn the Full Step-by-Step Online Checking Process in hindi
परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट का करें चयन - फोटो : Adobestock

परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट का करें चयन

  • अपने वाहन का प्रदूषण प्रमाण पत्र ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर के ब्राउजर में परिवहन सेवा की आधिकारिक वेबसाइट (puc.parivahan.gov.in) खोलें।
  • होमपेज पर दिए गए 'PUC Certificate' वाले मेन्यू पर क्लिक करें।
  • यह सरकारी पोर्टल आपको वाहन के प्रदूषण का लाइव डेटा और उसकी वैधता चेक करने की सुविधा देता है।
Is Your Vehicle PUC Valid Learn the Full Step-by-Step Online Checking Process in hindi
वाहन का रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर दर्ज करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

वाहन का रजिस्ट्रेशन और चेसिस नंबर दर्ज करें

  • पोर्टल का पेज खुलते ही आपसे कुछ जरूरी जानकारियां मांगी जाएंगी। 
  • यहां अपने वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर (गाड़ी का नंबर) और आरसी में दर्ज चेसिस नंबर के अंतिम पांच अंक ध्यानपूर्वक भरें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिख रहे कैप्चा कोड को दर्ज करके प्रक्रिया को आगे बढ़ाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Is Your Vehicle PUC Valid Learn the Full Step-by-Step Online Checking Process in hindi
'PUC डिटेल्स' पर क्लिक करके चेक करें स्टेटस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Adobe Stock

'PUC डिटेल्स' पर क्लिक करके चेक करें स्टेटस

  • सभी जानकारियां सही-सही भरने के बाद 'PUC Details' बटन पर क्लिक करें।
  • ऐसा करते ही आपकी स्क्रीन पर वाहन के पीयूसी की पूरी जानकारी आ जाएगी। 
  • इसमें आपकी गाड़ी का टेस्ट रिजल्ट, पीयूसी बनने की तारीख और उसकी अंतिम वैधता स्पष्ट रूप से दिख जाएगी।
विज्ञापन
Is Your Vehicle PUC Valid Learn the Full Step-by-Step Online Checking Process in hindi
प्रदूषण प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट करें - फोटो : Adobe Stock
प्रदूषण प्रमाण पत्र ऑनलाइन डाउनलोड और प्रिंट करें
  • अगर आपका पीयूसी वैध है, तो नीचे दिए गए 'प्रिंट' विकल्प पर क्लिक करके अपने सर्टिफिकेट को पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड कर लें। 
  • आप चाहें तो इसका प्रिंटआउट निकालकर अपनी गाड़ी में रख सकते हैं या ट्रैफिक पुलिस की चेकिंग के समय अपने फोन में डिजिटल कॉपी दिखाकर भारी चालान से बच सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed