फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नया नॉन-स्टिक पैन भी जल्दी हो जाता है खराब, इस्तेमाल का ये तरीका हो सकता है जिम्मेदार

Mon, 21 Sep 2026 10:56 AM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 21 Sep 2026 10:56 AM IST
सार

Non-Stick Frying Pan Care: नॉन-स्टिक फ्राइंग पैन की परत जल्दी खराब होने की वजह सिर्फ उसकी क्वालिटी नहीं होती। तेज आंच पर खाली पैन गर्म करना, धातु के चम्मच चलाना, गर्म पैन पर तुरंत ठंडा पानी डालना और खुरदरे स्क्रबर से सफाई करना भी परत को नुकसान पहुंचा सकता है।
 
विज्ञापन
Non Stick Frying Pan Care These Everyday Mistakes Can Damage the Coating
नॉन-स्टिक पैन में खाना चिपकने लगा है? - फोटो : AI

नॉन-स्टिक फ्राइंग पैन में खाना बनाना आसान होता है और तेल भी कम लगता है। यही वजह है कि आजकल बहुत से घरों में इसका इस्तेमाल रोज किया जाता है। लेकिन कुछ समय बाद पैन की सतह पर खाना चिपकने लगता है, परत पर खरोंच दिखाई देने लगती है या पैन पहले जैसा आसानी से साफ नहीं होता। कई बार लोग इसे पैन की खराब क्वालिटी मान लेते हैं, जबकि रोज इस्तेमाल के दौरान की गई कुछ छोटी-छोटी गलतियां भी इसकी नॉन-स्टिक परत को जल्दी खराब कर सकती हैं। तो आइए जानते हैं।

Non Stick Frying Pan Care These Everyday Mistakes Can Damage the Coating
नॉन-स्टिक पैन में खाना चिपकने लगा है? - फोटो : AI

नॉन-स्टिक पैन को तेज आंच पर खाली गर्म करना
नॉन-स्टिक पैन की सबसे आम गलतियों में से एक है इसे खाली तेज आंच पर गर्म करना। कई लोग पहले पैन को गैस पर रखते हैं और फिर तेल या सामान डालते हैं। अगर पैन काफी देर तक खाली गर्म होता रहे तो उसकी सतह पर जरूरत से ज्यादा गर्मी पड़ सकती है। इससे नॉन-स्टिक परत की उम्र कम हो सकती है। इसलिए पैन को लंबे समय तक खाली तेज आंच पर गर्म करने से बचना चाहिए।

Non Stick Frying Pan Care These Everyday Mistakes Can Damage the Coating
नॉन-स्टिक पैन में खाना चिपकने लगा है? - फोटो : AI

धातु के चम्मच से खाना चलाना
नॉन-स्टिक पैन में खाना चलाने या निकालने के लिए स्टील के चम्मच, कांटे या दूसरी धातु की चीजों का इस्तेमाल करना भी ठीक नहीं माना जाता। इनके किनारे पैन की सतह पर खरोंच डाल सकते हैं। एक-दो बार में फर्क नजर नहीं आता, लेकिन बार-बार ऐसा करने से परत धीरे-धीरे खराब हो सकती है। इसके लिए लकड़ी, सिलिकॉन या ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल करना बेहतर रहता है जो नॉन-स्टिक सतह के लिए सुरक्षित हों।

पैन को तुरंत ठंडे पानी में डालना
खाना बनाने के तुरंत बाद बहुत गर्म पैन को ठंडे पानी के नीचे रखना भी सही तरीका नहीं है। अचानक तापमान बदलने से पैन के आकार और सतह पर असर पड़ सकता है। बेहतर है कि पैन को कुछ देर सामान्य तापमान पर आने दें और उसके बाद पानी से साफ करें।

विज्ञापन
Non Stick Frying Pan Care These Everyday Mistakes Can Damage the Coating
Kitchen Vastu Tips - फोटो : adobe stock

जोर से रगड़कर सफाई करना
पैन में खाना चिपक जाने पर कई लोग स्टील की जाली या खुरदरे स्क्रबर से जोर-जोर से रगड़ने लगते हैं। इससे नॉन-स्टिक परत पर खरोंच पड़ सकती है। पैन साफ करने के लिए नरम स्पंज और हल्के साबुन का इस्तेमाल करें। अगर खाना ज्यादा चिपक गया है तो कुछ देर पानी में भिगोकर रखने से उसे आसानी से साफ किया जा सकता है।

पैन को एक के ऊपर एक रखना
किचन में जगह बचाने के लिए कई लोग बर्तनों को एक-दूसरे के ऊपर रख देते हैं। अगर नॉन-स्टिक पैन के ऊपर कोई भारी या खुरदरा बर्तन रखा जाए तो उसकी सतह पर निशान और खरोंच आ सकती है। इसलिए पैन को अलग रखना या उसके बीच नरम कपड़ा रखने की आदत डालें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed