{"_id":"6a0c3ce2918f595a370b0f77","slug":"petrol-vs-ev-running-cost-know-which-car-saves-more-money-2026-05-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"EV Vs Petrol Car: पेट्रोल या ईवी जानिए किस कार को 1 KM चलाने पर कितना आता है खर्च?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
EV Vs Petrol Car: पेट्रोल या ईवी जानिए किस कार को 1 KM चलाने पर कितना आता है खर्च?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 19 May 2026 05:32 PM IST
सार
लगातार बढ़ती पेट्रोल कीमतों के बीच अब लोग ऐसी कारों की तलाश कर रहे हैं जिनका रोजाना खर्च कम हो। ऐसे में पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कार की प्रति किलोमीटर लागत को समझना हर वाहन खरीदार के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
1 of 5
Petrol Vs EV Car
- फोटो : AI Generated
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पेट्रोल और इलेक्ट्रिक कारों के बीच तुलना अब सिर्फ तकनीक या पर्यावरण तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि आम लोगों के मासिक बजट से भी सीधे जुड़ चुकी है। वैश्विक अस्थिरता के बीच लगातार ईंधन की कीमतों में जिस तेजी से वृद्धि हो रही है उसे देखते हुए अब कार खरीदने वाले लोग यह जानना चाहते हैं कि रोजाना के इस्तेमाल में कौन-सी गाड़ी ज्यादा किफायती साबित हो सकती है।
खासतौर पर शहरों में रहने वाले लोग जो रोज ऑफिस आने-जाने के लिए कार का इस्तेमाल करते हैं उनके लिए प्रति किलोमीटर खर्च बड़ा फैक्टर बन गया है। ऐसे में पेट्रोल कार और इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) की रनिंग कॉस्ट का अंतर आपको समझना काफी जरूरी है।
Trending Videos
2 of 5
Petrol Vs EV Car
- फोटो : Freepik
अगर बात पेट्रोल कारों की करें तो उनका खर्च ईंधन की कीमत और माइलेज पर निर्भर करता है। मौजूदा समय में कई शहरों में पेट्रोल की कीमत 100 रुपये प्रति लीटर के आसपास बनी हुई है। सामान्य तौर पर एक पेट्रोल कार 14 से 18 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे देती है। इस हिसाब से कार चलाने का खर्च लगभग 6 रुपये प्रति किलोमीटर तक पहुंच सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
Petrol Vs EV Car
- फोटो : Freepik
ध्यान देने वाली बात है कि ज्यादा ट्रैफिक, लगातार एसी का इस्तेमाल और तेज ड्राइविंग जैसी परिस्थितियों में यह खर्च और बढ़ सकता है। रोजाना लंबी दूरी तय करने वालों के लिए यह मासिक बजट पर बुरा प्रभाव डालने का काम कर सकता है। वहीं दूसरी तरफ जो इलेक्ट्रिक कारें होती हैं, वे बिजली से चलती हैं। अधिकतर EV एक यूनिट बिजली में लगभग 6 से 8 किलोमीटर तक चल सकती हैं।
4 of 5
Petrol Vs EV Car
- फोटो : Freepik
अगर घरेलू बिजली दर 7 से 9 रुपये प्रति यूनिट है, तो इसका प्रति किलोमीटर खर्च करीब 1 से 1.5 रुपये के बीच आ सकता है। पेट्रोल कार की तुलना में इलेक्ट्रिक कारें चलाने में ज्यादा बचत होती है। हालांकि, ध्यान देने वाली बात है कि पेट्रोल कारों में फ्यूल भरवाना आसान होता है और देशभर में पेट्रोल पंप की उपलब्धता भी ज्यादा है।
विज्ञापन
5 of 5
Petrol Vs EV Car
- फोटो : Freepik
वहीं EV खरीदने वालों को चार्जिंग स्टेशन, बैटरी लाइफ और लंबी दूरी की यात्रा जैसी बातों पर ध्याना देना होता है। सरकार देश में लगातार चार्जिंग इंफ्रास्ट्रक्चर बढ़ाने पर काम कर रही है। इससे आने वाले वर्षों में देश के भीतर इलेक्ट्रिक वाहनों का इस्तेमाल तेजी से बढ़ सकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।