फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम किसान योजना: अक्तूबर में आ सकती है 24वीं किस्त, किसान जरूर करवा लें ये 3 काम, वरना अटक सकते हैं पैसे

Mon, 28 Sep 2026 07:47 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Mon, 28 Sep 2026 07:47 AM IST
सार

PM Kisan 24th Kist: पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त को लेकर किसानों का इंतजार जारी है, लेकिन अगर आपको बतौर लाभार्थी किस्त का लाभ लेना है तो आपको कुछ काम करवाने जरूरी होते हैं। जैसे- ई-केवाईसी, भू-सत्यापन और आधार लिंकिंग जैसे जरूरी काम पूरे होना जरूरी है।

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: 3 Things Farmers Must Complete Before the 2000 Payment
24वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Kisan Yojana: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को भारत सरकार चलाती है। कई वर्षों से चल रही इस योजना से मौजूदा समय में करोड़ों पात्र किसान जुड़े हुए हैं जिन्हें हर साल 6000 रुपये की आर्थिक राशि 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में मिल रही है।



इसी क्रम में इस बार इस योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है और माना जा रहा है कि अगले महीने यानी अक्तूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है, लेकिन इस किस्त का लाभ लेने के लिए आपको 3 काम जरूरी करवाने होते हैं। वरना आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। तो चलिए जानते हैं ये कौन से तीन काम है। आप आगे इन कामों के बारे में जान सकते हैं...

PM Kisan 24th Installment: 3 Things Farmers Must Complete Before the 2000 Payment
24वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

क्या अगले महीने आएगी 24वीं किस्त?

  • य़ोजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
  • योजना की किस्तें आम तौर पर लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती हैं
  • ऐसे में 23वीं किस्त के बाद 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
  • इसी वजह से 24वीं किस्त अक्तूबर में आने की संभावना जताई जा रही है
  • हालांकि, सरकार की ओर से अभी 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है
PM Kisan 24th Installment: 3 Things Farmers Must Complete Before the 2000 Payment
24वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

किस्त के लिए कौन से 3 काम जरूरी हैं?

ई-केवाईसी है जरूरी

  • पीएम किसान के लाभार्थियों के लिए ई-केवाईसी अनिवार्य है
  • अगर किसी किसान की ई-केवाईसी अभी तक पूरी नहीं हुई है, तो उसे इसे जल्द पूरा करा लेना चाहिए
  • योजना के आधिकारिक पीएम किसान पोर्टल पर ई-केवाईसी की सुविधा उपलब्ध है
  • इसके अलावा बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर से करवा सकते हैं
  • इसलिए किसान अपनी ई-केवाईसी का स्टेटस जरूर चेक कर लें
  • ई-केवाईसी पूरी नहीं होने की स्थिति में किस्त का लाभ प्रभावित हो सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: 3 Things Farmers Must Complete Before the 2000 Payment
24वीं किस्त के लिए किसानों को कौन से काम करवाने जरूरी हैं? - फोटो : Adobe Stock

भू-सत्यापन भी जरूर कराएं

  • पीएम किसान योजना में लाभार्थियों की पहचान भूमि रिकॉर्ड के आधार पर की जाती है
  • ऐसे में किसानों के लिए भू-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होना भी जरूरी है
  • अगर किसी किसान का भू-सत्यापन लंबित है, तो उसे संबंधित स्तर पर इसे पूरा करवाना चाहिए
  • किसान को यह भी देख लेना चाहिए कि योजना में उसके भूमि रिकॉर्ड की जानकारी सही दर्ज है या नहीं
  • भू-सत्यापन पूरा होने से योजना के तहत पात्रता से जुड़ी जानकारी अपडेट रहती है
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: 3 Things Farmers Must Complete Before the 2000 Payment
आधार लिंकिंग का काम भी पूरा रखें किसानों को अपने बैंक खाते की आधार से लिंकिंग की स्थिति भी चेक करनी चाहिए पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि जिस बैंक खाते में पीएम किसान की राशि आनी है, उसमें आधार लिंकिंग और जरूरी बैंकिंग प्रक्रिया पूरी हो अगर बैंक खाता बदल चुका है या आधार लिंकिंग से जुड़ी कोई समस्या है, तो समय रहते बैंक से संपर्क करना बेहतर है - फोटो : Adobe Stock

आधार लिंकिंग का काम भी पूरा रखें

  • किसानों को अपने बैंक खाते की आधार से लिंकिंग की स्थिति भी चेक करनी चाहिए
  • पीएम किसान योजना के तहत मिलने वाले किस्त के पैसे लाभार्थियों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाते हैं
  • इसलिए किसान यह सुनिश्चित करें कि जिस बैंक खाते में पीएम किसान की राशि आनी है, उसमें आधार लिंकिंग और जरूरी बैंकिंग प्रक्रिया पूरी हो
  • अगर बैंक खाता बदल चुका है या आधार लिंकिंग से जुड़ी कोई समस्या है, तो समय रहते बैंक से संपर्क करना बेहतर है
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed