Digilocker Screenshot Traffic Fine: हममे से अधिकतर लोग ये जानते हैं कि सड़क पर गाड़ियों की चेकिंग के दौरान अब फिजिकल दस्तावेज साथ रखने की बाध्यता खत्म हो चुकी है। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और सूचना एवं परिवहन मंत्रालय के नियमानुसार डिजिलॉकर या एमपरिवहन एप में उपलब्ध डिजिटल ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी पूरी तरह वैध हैं।
डिजिलॉकर में रखे डॉक्यूमेंट्स भी हो सकते हैं रिजेक्ट? जानिए ट्रैफिक पुलिस कब मान सकती है इन्हें अमान्य
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 28 Sep 2026 01:24 PM IST
सार
Digilocker Documents Rejection Rules: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग डिजिलॉकर में रखा डाक्यूमेंट्स ट्रैफिक पुलिस को दिखाते हैं उसके बाद भी पुलिस चालान काट देती है। असल में ये समझना जरूरी है कि डिजिलॉकर में दो तरह से दस्तावेज रखे जा सकते हैं, पहला 'इश्यूड' और दूसरा 'अपलोडेड'। अपलोडेड डाक्यूमेंट्स को ट्रैफिक पुलिस वैध नहीं मानती है, जिसके बारे में बहुत कम लोग जानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन