पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PM Kisan: 23वीं किस्त मिल गई, तो क्या 24वीं भी पक्का आएगी? जानें किन 3 स्थितियों में रुक सकती है आपकी किस्त

Sun, 05 Jul 2026 10:08 AM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Sun, 05 Jul 2026 10:08 AM IST
सार

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi: पीएम किसान की 23वीं किस्त आने के बाद अब किसान भाइयों के मन में ये सवाल है कि क्या उनकी 24वीं किस्त आएगी या नहीं। आइए इस लेख में इसी सवाल के जवाब जानते हैं।

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Will You Definitely Receive the Next Installment If You Got the 23rd? Check Reasons
पीएम किसान सम्मान निधि 2026, - फोटो : AI

PM Kisan 24th Installment: देश के करोड़ों किसान भाइयों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत उन्हें हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। बीते 20 जून को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के हुगली जिले (तारकेश्वर) से योजना की 23वीं किस्त देश के 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में ट्रांसफर कर दी है। 



इस ऐतिहासिक कदम के बाद अब सभी किसानों को अगली यानी 24वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। ऐसे में बहुत से लोगों के मन में यह बड़ा सवाल चल रहा है कि क्या 23वीं किस्त मिलने के बाद 24वीं किस्त भी उन्हें पक्का मिलेगी? क्योंकि सरकार के कड़े नियमों में छोटी सी लापरवाही भी आपकी अगली किस्त रोक सकती है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।

PM Kisan 24th Installment: Will You Definitely Receive the Next Installment If You Got the 23rd? Check Reasons
ई-केवाईसी का अधूरा होना - फोटो : Adobe Stock

पहला कारण - ई-केवाईसी का अधूरा होना
अगर आपको 23वीं किस्त मिल भी गई है, तो भी आपको अपने खाते की ई-केवाईसी जांचनी होगी। सरकार ने साफ कर दिया है कि जिन किसानों की ई-केवाईसी प्रक्रिया अधूरी रहेगी, उनकी 24वीं किस्त तुरंत रोक दी जाएगी। आप घर बैठे पीएम किसान पोर्टल (pmkisan.gov.in) पर जाकर या अपने नजदीकी सीएससी केंद्र पर बायोमेट्रिक के जरिए इसे आसानी से पूरा करा सकते हैं।

PM Kisan 24th Installment: Will You Definitely Receive the Next Installment If You Got the 23rd? Check Reasons
भू-सत्यापन में गड़बड़ी - फोटो : Adobe Stock

दूसरा कारण - भू-सत्यापन में गड़बड़ी
किस्त रुकने की दूसरी सबसे बड़ी वजह आपके लैंड रिकॉर्ड्स यानी जमीन के कागजातों का डिजिटल सत्यापन न होना है। अगर किसी कारणवश आपके राज्य के कृषि विभाग या पटवारी द्वारा आपकी जमीन का डेटा पोर्टल पर 'No' मार्क कर दिया जाता है, तो बैंक खाते और आधार लिंक होने के बावजूद आपकी ₹2,000 की अगली किस्त रोक दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Will You Definitely Receive the Next Installment If You Got the 23rd? Check Reasons
बैंक खाते का आधार से लिंक न होना - फोटो : AdobeStock

तीसरा कारण - बैंक खाते का आधार से लिंक न होना
सरकार पीएम किसान योजना का पैसा सीधा 'डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर' के जरिए आधार कार्ड से जुड़े खाते में भेजती है। अगर आपका बैंक खाता नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के सर्वर से मैप नहीं है या बैंक द्वारा आधार सीडिंग हटा दी गई है, तो भुगतान फेल हो जाएगा और 24वीं किस्त का पैसा आपके पास नहीं पहुंच पाएगा।

विज्ञापन
PM Kisan 24th Installment: Will You Definitely Receive the Next Installment If You Got the 23rd? Check Reasons
सुधार के लिए क्या करें किसान भाई? - फोटो : AdobeStock

सुधार के लिए क्या करें किसान भाई?
अपनी 24वीं किस्त को सुरक्षित रखने के लिए तुरंत आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर 'Know Your Status' विकल्प पर क्लिक करें। वहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर डालकर चेक करें कि ई-केवाईसी, लैंड सीडिंग और आधार बैंक अकाउंट सीडिंग के आगे 'Yes' लिखा है या नहीं। अगर इन तीनों में से किसी भी जगह 'No' लिखा है, तो उसे संबंधित विभाग या बैंक जाकर तुरंत ठीक करवाएं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed