सब्सक्राइब करें

PM Kisan Yojana: क्या जून के पहले सप्ताह में आ सकती है 14वीं किस्त? यहां जानें किसान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Wed, 24 May 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment June Update 2023 Know PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Amar Ujala

PM Kisan Samman Nidhi: देश में कई तरह की योजनाएं लगातार चल रही हैं, जिनमें स्वास्थ्य, आवास, शिक्षा, भत्ता, बीमा और आर्थिक मदद देने जैसी कई योजनाएं शामिल हैं। राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार, ये दोनों ही इन जैसी कई लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं पर लाखों-करोड़ों रुपये खर्च करती है। वहीं, इन योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए भी कई कार्य किए जाते हैं। ऐसी ही एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसे किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा चलाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत किसानों की आर्थिक मदद की जाती है। हर साल 6 हजार रुपये किसानों को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। वहीं, अब तक किसानों को 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है। तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि ये किस्त कब आ सकती है। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment June Update 2023 Know PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • दरअसल, बात 14वीं किस्त आने की करें, लेकिन उससे पहले ये जानना भी जरूरी हो जाता है कि योजना से जुड़े किसान भू-सत्यापन जरूर करवा लें। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। सरकार की तरफ से पहले ही योजना से जुड़े किसानों को ये काम करने के लिए कहा गया था, ताकि किसी की किस्त न अटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment June Update 2023 Know PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : istock
  • यही नहीं, इसके अलावा लाभार्थियों को ई-केवाईसी करवाना भी अनिवार्य है। अगर आप योजना से नए जुड़े हैं या पुराने जुड़े हुए हैं और आपने अगर किसी कारण अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो तुरंत करवा लें। वरना आप किस्त से वंचित रह सकते हैं।
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment June Update 2023 Know PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock

14वीं किस्त कब?

  • पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को अब तक 13 किस्त के पैसे मिल चुके हैं। 13वीं किस्त किसानों के बैंक खाते में 27 फरवरी 2023 को भेजी गई थी। ऐसे में अब सभी को 14वीं किस्त का इंतजार है।
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi 14th Installment June Update 2023 Know PM Kisan 14 Kist Kab Aayegi News in Hindi
किसानों को कब मिल सकती है 14वीं किस्त? - फोटो : Istock
  • वहीं, अब बात अगर 14वीं किस्त के आने की करते हैं, तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 14वीं किस्त जून के पहले सप्ताह में जारी हो सकती है। हालांकि, अब तक इसको लेकर कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed