सब्सक्राइब करें

PM Kisan 22th Installment Date: आखिर क्यों अभी तक नहीं आई 22वीं किस्त? ये हो सकती है वजह!

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shruti Gaur Updated Sun, 08 Mar 2026 08:23 AM IST
सार

PM Kisan Samman Nidhi Me 22th Installment Kab Aayegi : हर साल पीएम किसान योजना की किस्त फरवरी में आ जाती है, लेकिन इस बार ऐसा नहीं हुआ। ऐसे में सवाल उठना लाजमी है. यहां हम आपको इस सवाल का जवाब देंगे। 

विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22th Installment kab aayegi  22th Installment aane ki date kya hai
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आएगी? - फोटो : अमर उजाला
PM Kisan Yojana 22th Installment: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अगली किस्त को लेकर देशभर के किसान इंतजार कर रहे हैं। आमतौर पर इस योजना की किस्तें तय समय पर किसानों के खातों में भेज दी जाती हैं, लेकिन इस बार 22वीं किस्त को लेकर थोड़ी देरी देखने को मिल रही है। कई किसान यह जानना चाहते हैं कि आखिर भुगतान में देरी क्यों हो रही है और उन्हें पैसे कब तक मिल सकते हैं। यहां हम आपको इस योजना से जुड़े उन सभी सवालों का जवाब देंगे, ताकि आपको किसी तरह का कोई डाउट न रहे। 


 
Trending Videos
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22th Installment kab aayegi  22th Installment aane ki date kya hai
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आएगी? - फोटो : AdobeStock
आखिर क्यों हो रही देरी?

दरअसल, इस बार किस्त जारी होने से पहले सरकार लाभार्थियों के रिकॉर्ड की बड़े स्तर पर दोबारा जांच कर रही है। सरकार का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं किसानों तक पहुंचे जो वास्तव में इसके पात्र हैं। इसी वजह से लाभार्थियों के दस्तावेज, जमीन के रिकॉर्ड और अन्य जानकारियों का मिलान किया जा रहा है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22th Installment kab aayegi  22th Installment aane ki date kya hai
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आएगी? - फोटो : Adobe stock
इन लोगों के नाम लिस्ट से हटाए गए

जानकारी के अनुसार, हाल के महीनों में लाभार्थियों की सूची की गहन जांच के दौरान बड़ी संख्या में ऐसे नाम सामने आए जो योजना की पात्रता पूरी नहीं करते थे। ऐसे मामलों में उन लोगों के नाम सूची से हटाए जा रहे हैं, ताकि योजना का पैसा गलत लोगों तक न पहुंचे और सरकारी फंड का सही उपयोग हो सके।

 
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22th Installment kab aayegi  22th Installment aane ki date kya hai
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आएगी? - फोटो : Amar Ujala
21वीं किस्त के दौरान इतने नाम कटे

रिपोर्ट्स के मुताबिक, पिछली 21वीं किस्त के दौरान ही लगभग 70 लाख लाभार्थियों के नाम डेटाबेस से हटा दिए गए थे। जांच में पाया गया कि इन लोगों में से कई पात्रता मानदंडों पर खरे नहीं उतर रहे थे या उनके दस्तावेजों में गड़बड़ी थी। इसी तरह की प्रक्रिया इस बार भी जारी है, जिसके कारण भुगतान में थोड़ा समय लग रहा है।

 
विज्ञापन
PM Kisan Samman Nidhi Yojana 22th Installment kab aayegi  22th Installment aane ki date kya hai
पीएम किसान योजना की 22वीं किस्त कब तक आएगी? - फोटो : Adobe Stock
तो कब तक आएगी 22वीं किस्त?

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये पूरी प्रक्रिया किसानों के हित में की जा रही है। जब सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी, तब पात्र किसानों के बैंक खातों में अगली किस्त ट्रांसफर कर दी जाएगी। उम्मीद है कि ऐसा मार्च महीने के दूसरे हफ्ते में होगा। ऐसे में जिन किसानों ने अभी तक ई-केवाईसी या अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी नहीं की हैं, उन्हें जल्द से जल्द इन्हें पूरा कर लेना चाहिए, ताकि किस्त मिलने में कोई परेशानी न हो।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed