PM Kisan Yojana: गरीब वर्ग और हर जरूरतमंद व्यक्ति तक मदद पहुंच सके। इसके लिए राज्य सरकारें और केंद्र सरकार दोनों ही अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं को चला रहे हैं। जहां कुछ योजनाओं में सामान देकर या जरूरतें पूरी करके लाभ पहुंचाया जाता है, तो वहीं कुछ योजनाओं में सीधे तौर पर आर्थिक मदद की जाती है। जैसे- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, जिसका लाभ देश के किसान ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हर चार महीने बाद 2 हजार रुपये की किस्त दी जाती है यानी सालाना 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है। ऐसे में इस बार 13वीं किस्त आने वाली है, जिसका सभी को इंतजार है। तो चलिए बिना देर किए जानते हैं कि 13वीं किस्त कब तक आ सकती है और किस्त लेने के लिए कौन से काम करवाने जरूरी है? आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
{"_id":"63ca22f49fd43043d035af68","slug":"pm-kisan-yojana-13-installment-release-date-2023-eligibility-documents-required-13-kist-update-news-in-hindi-2023-01-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: आखिर कब आ सकती है 13वीं किस्त? लाभ लेने के लिए जरूर करवा लें ये दो काम","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: आखिर कब आ सकती है 13वीं किस्त? लाभ लेने के लिए जरूर करवा लें ये दो काम
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Fri, 20 Jan 2023 12:14 PM IST
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
किस दिन आ सकती है 13वीं किस्त?
- पीएम किसान योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी को 13वीं किस्त का इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जनवरी माह में इस किस्त के पैसे आ सकते हैं। हालांकि, अभी सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
जरूर करवा लें ये दो काम, वरना अटक सकती है किस्त:-
ई-केवाईसी
- अगर आप पीएम किसान योजना के लाभार्थी हैं, तो ध्यान से और समय रहते ई-केवाईसी जरूर करवा लें। अगर आप इसे नहीं करवाते हैं, तो आपकी किस्त के पैसे अटक सकते हैं। योजना से जुड़े प्रत्येक लाभार्थी के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है।
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
- अगर आपने अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है, तो आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाकर इसे करवा सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो घर बैठे किसान पोर्टल pmkisan.gov.in के जरिए भी ई-केवाईसी कर सकते हैं।
विज्ञापन
किसानों को कब मिल सकती है 13वीं किस्त?
- फोटो : istock
भू-सत्यापन
- अगर आप चाहते हैं कि आपको मिलने वाला किस्त का लाभ अटके नहीं, तो फिर आपको ध्यान से भू-सत्यापन करवा लेना है। जिन लाभार्थियों ने ये नहीं करवाया है, वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। आप अपने नजदीकी कृषि कार्यालय में जाकर इसे करवा सकते हैं।