Hindi News
›
Photo Gallery
›
Utility
›
PM Kisan Yojana 22 installment Mistakes to avoid payment Failure Check beneficiary status eligibility
{"_id":"69968e3db5278470150a26df","slug":"pm-kisan-yojana-22-installment-mistakes-to-avoid-payment-failure-check-beneficiary-status-eligibility-2026-02-19","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana: इन कारणों से अटक सकती है आपको मिलने वाली 22वीं किस्त, चेक करें आपने तो नहीं की ये गलतियां","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana: इन कारणों से अटक सकती है आपको मिलने वाली 22वीं किस्त, चेक करें आपने तो नहीं की ये गलतियां
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रकाश चंद जोशी
Updated Thu, 19 Feb 2026 09:45 AM IST
सार
PM Kisan Yojana 22 Kist Release Date: पीएम किसान योजना के तहत इस बार 22वीं किस्त रिलीज होगी, लेकिन कुछ कारण ऐसे भी हैं जिनकी वजह से आप किस्त के लाभ से वंचित भी रह सकते हैं। इनके बारे में आप यहां जान सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 22वीं किस्त?
- फोटो : Amar Ujala
PM Kisan Yojana 22th Installment: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार हो, ये अपने-अपने स्तर पर कई तरह की योजनाओं का संचालन करते हैं। मौजूदा समय में इन योजनाओं से करोड़ों की संख्या में लोग जुड़े हुए हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। जैसे, एक योजना है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलता है जो इस योजना के लिए पात्र होते हैं।
इस योजना के जरिए सालाना 6 हजार रुपये 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिए जाते हैं। आप भी अगर इस योजना से जुड़ते हैं तो आपको ये लाभ मिल सकता है। जैसे, इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कुछ गलतियों की वजह से आप इस किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
Trending Videos
2 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
किन गलतियों के कारण अटक सकती है किस्त?
पीएम किसान योजना के तहत ई-केवाईसी करवाना बेहद जरूरी है अगर ये प्रोसेस अधूरा रह जाता है या सिस्टम में आपका वेरिफिकेशन पेंडिंग दिखता है, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं इसलिए ई-केवाईसी का अपडेट करवाना जरूरी है
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
आधार लिंकिंग करवाना है जरूरी
अगर आपने आधार लिंकिंग का काम पूरा नहीं किया है तो भी आपकी किस्त अटक सकती है इसमें आधार और बैंक अकाउंट का लिंक होना जरूरी है अगर ऐसा नहीं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं
4 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
फार्मर आईडी कार्ड जरूर बनवा लें
अगर आपने फार्मर आईडी कार्ड नहीं बनवाया है तो भी आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं नए नियमों के तहत पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को फार्मर आईडी बनवाना अनिवार्य है इसलिए अगर आप किस्त का लाभ लेना चाहते हैं तो इस आईडी को जरूरी बनवा लें
विज्ञापन
5 of 5
किन कारणों से अटक सकती है 22वीं किस्त?
- फोटो : Adobe Stock
22वीं किस्त कब जारी हो सकती है?
पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है इस हिसाब से 22वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी महीने में हो रहा है इसलिए माना जा रहा है कि इसी महीने यानी फरवरी में ही 22वीं किस्त जारी हो सकती है हालांकि, तारीख को लेकर अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।