PM Kisan Yojana Bareilly Fraud Alert: जो किसान आर्थिक रूप से कमजोर हैं, खासतौर पर उनके लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है। इस योजना के जरिए किसानों की आर्थिक मदद करने का काम किया जाता है जिसके लिए पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं।
{"_id":"69c20f728d9a12e32e09f0df","slug":"pm-kisan-yojana-fraud-in-bareilly-know-which-mistakes-can-empty-the-bank-account-2026-03-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PM Kisan Yojana Fraud Alert: पीएम किसान योजना के नाम पर हुई ठगी, न करें ये 3 गलतियां वरना खाता हो जाएगा खाली","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
PM Kisan Yojana Fraud Alert: पीएम किसान योजना के नाम पर हुई ठगी, न करें ये 3 गलतियां वरना खाता हो जाएगा खाली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Prakash Chand Joshi
Updated Tue, 24 Mar 2026 09:43 AM IST
सार
PM Kisan Yojana Samman Nidhi Yojana Fraud In Bareilly: पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों को ठगों से सावधान रहने की जरूरत है। फ्रॉड से बचने के लिए न ही किसी लिंक पर क्लिक करें और न ही कोई फाइल डाउनलोड करें। वरना आपके बैंक खाते से पैसे निकल जाएंगे।
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Amar Ujala
Trending Videos
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान योजना के नाम पर कैसे हुई ठगी?
- बरेली के आजाद नगर निवासी अशोक कुमार को पीएम किसान योजना से जुड़ा बताकर उन्हें व्हाट्सएप पर एक एपीके फाइल भेजी गई
- जैसे ही उन्होंने ये फाइल डाउनलोड की तो इससे उनके मोबाइल का कंट्रोल जालसाजों के पास चला गया
- इसके बाद कुछ ही मिनटों में अशोक के 3 अलग-अलग बैंक खातों से कुल 72 हजार 400 रुपये निकल गए
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
ठगी से बचने के लिए किन बातों का रखें ध्यान?
पहली बात
- अगर आपको कोई व्हाट्सएप पर कोई लिंक भेजता है और उसे योजना से जोड़कर बताता है, तो ऐसे किसी लिंक पर कभी क्लिक न करें
- कोई फाइल, फोटो, अनजाने नंबर से आए मैसेज आदि पर कभी क्लिक न करें
- अधिक जानकारी के लिए खुद पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 पर खुद संपर्क करें
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
दूसरी बात
- अगर आपको ई-केवाईसी करवाने के लिए या योजना से जुड़े कोई अन्य काम करवाने के लिए मैसेज आता है
- ऐसे में आपको पहले मैसेज की जांच करनी है और उस मैसेज या उस पर दिए किसी लिंक आदि पर क्लिक नहीं करना है
- केवाईसी जैसे कामों के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर जा सकते हैं या एप या आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in से खुद ये काम करवा सकते हैं
विज्ञापन
पीएम किसान योजना के नाम पर होने वाले फ्रॉड से कैसे बचें?
- फोटो : Adobe Stock
तीसरी बात
- एक बात जान लें कि विभाग की तरफ से आपको कभी भी व्हाट्सएप, मैसेज या कॉल पर कोई एप या फाइल डाउनलोड करने के लिए नहीं कहा जाता है
- आप खुद योजना के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकते हैं
- किसी भी अनजाने नंबर से आए मैसेज या कॉल पर क्लिक भूलकर भी न करें