प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भारत सरकार की एक लोकप्रिय योजना है। करोड़ों किसान इस स्कीम का लाभ ले रहे हैं। इस योजना के अंतर्गत हर साल सरकार तीन बराबर किस्तों के जरिए किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। अब तक इस योजना की कुल 21 किस्तों को जारी किया जा चुका है। देशभर के करोड़ों लाभार्थी किसान अब यह जानना चाहते हैं कि 22वीं किस्त कब उनके खातों में आ सकती है? मीडिया रिपोर्ट्स और योजना से जुड़े संकेतों के मुताबिक, अगली किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी हो सकती है। हालांकि सरकार की ओर से अभी तक इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। भारत सरकार की यह योजना छोटे और सीमांत किसानों की आय को स्थिरता देने और खेती से जुड़े खर्चों में सहायता के उद्देश्य से शुरू की गई थी। पिछली किस्त का लाभ मिलने के बाद अब सभी किसान 22वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
Pm Kisan Yojana: पीएम किसान योजना को लेकर अपडेट, जाने कब खाते में आ सकती है 22वीं किस्त?
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: संकल्प सिंह
Updated Sun, 21 Dec 2025 10:30 AM IST
सार
देश में करोड़ों किसानों को 22वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। वे यह जानना चाहते हैं कि सरकार कब उनके खाते में 22वीं किस्त के पैसे ट्रांसफर कर सकती है? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं।
विज्ञापन