फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या आप जुड़ सकते हैं पीएम विश्वकर्मा योजना से? यहां जानें किसे मिलता है लाभ और किसे नहीं

Tue, 27 Oct 2026 01:37 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Tue, 27 Oct 2026 01:37 PM IST
सार

  • PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र लोगों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं
  • इस योजना में आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से निवेश कर सकते हैं

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: are you eligible for PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Amar Ujala AI

PM Vishwakarma Yojana: मौजूदा समय में अगर आप देखेंगे तो देश में कई तरह की योजनाएं चल रही हैं और इन योजनाओं से एक बड़ी संख्या में लोग जुड़े हुए हैं। वहीं, राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार देश के लोगों के लिए कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चलाती है।



इसी क्रम में एक स्कीम है प्रधानमंत्री विश्वकर्मा कौशल सम्मान योजना जिसके जरिए आपको कई तरह के लाभ मिल सकते हैं। बशर्ते आप इस योजना के लिए पात्र हों। तो चलिए जानते हैं क्या आपको पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ मिल सकता है या नहीं। आप आगे इस पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Vishwakarma Yojana: are you eligible for PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?

  • इस योजना के तहत लाभार्थियों को कुछ दिनों का एडवांस प्रशिक्षण दिया जाता है
  • इसमें आपको आपके काम के एडवांस स्कील्स सिखाए जाते हैं जिसके लिए आपको ट्रेनिंग चलने तक हर दिन 500 रुपये स्टाइपैंड दिया जाता है
  • आप टूलकिट खरीद सके जिसके लिए 15000 रुपये भी देने का प्रावधान है
PM Vishwakarma Yojana: are you eligible for PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • आपको सस्ती ब्याज दर पर लोन भी मिल सकता है
  • ये लोन आपको अपना काम करने के लिए दिया जाता है
  • इसमें आप पहले 1 लाख रुपये का लोन ले सकती है जिसका समय 18 महीने का होता है
  • फिर जरूरत पड़ने पर आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी मिल सकता है
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: are you eligible for PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock

क्या आपको मिल सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?

  • नाई यानी बाल काटने वाले
  • पत्थर तराशने वाले
  • जो लोग मूर्तिकार हैं
  • धोबी और दर्जी
  • मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
  • जो ताला बनाने वाले हैं
  • जो अस्त्रकार हैं
  • पत्थर तोड़ने वाले
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana: are you eligible for PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana
पीएम विश्वकर्मा योजना से कौन जुड़ सकता है? - फोटो : Adobe Stock
  • टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
  • गुड़िया और खिलौना निर्माता
  • जो नाव निर्माता हैं
  • जो लोग लोहार का काम करते हैं
  • फिशिंग नेट निर्माता
  • हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
  • अगर आप मालाकार हैं
  • जो लोग राजमिस्त्री हैं


नोट:- आप अगर ऊपर दी गई लिस्ट में हैं तो आपको इस योजना का लाभ मिल सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed