फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पीएम विश्वकर्मा योजना: किसे मिलता है लाभ और क्या हैं फायदे? यहां जानें सबकुछ

Fri, 09 Oct 2026 09:11 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Oct 2026 09:11 AM IST
सार

PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits: पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े पात्र कारीगरों को कई तरह के आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। ऐसे में क्या आप इस योजना से जुड़ सकते हैं या नहीं? आप यहां इस योजना की पात्रता और लाभ के बारे में जान सकते हैं।

विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits: Who Can Apply and What Benefits Are Available
पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या है? - फोटो : Amar Ujala

PM Vishwakarma Yojana: देश में आज भी बड़ी संख्या में लोग अपने पारंपरिक हुनर के दम पर रोजी-रोटी कमाते हैं। कोई लोहार का काम करता है, तो कोई दर्जी, बढ़ई या मोची बनकर परिवार की जरूरतें पूरी करता है। ऐसे कारीगरों को कौशल बढ़ाने और अपना काम आगे बढ़ाने में मदद देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना चलाती है।



इस योजना के तहत पात्र कारीगरों को प्रशिक्षण, टूलकिट प्रोत्साहन और सस्ती ब्याज दर पर लोन जैसी सुविधाएं मिल सकती हैं। ऐसे में अगर आप भी इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो आपके लिए ये जरूरी हो जाता है कि आप इस योजना की पात्रता चेक करें। साथ ही आप यहां इस योजना के तहत मिलने वाले लाभ के बारे में भी जान सकते हैं। चलिए जानते हैं इस बारे में। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits: Who Can Apply and What Benefits Are Available
पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या है? - फोटो : Adobe Stock

कौन उठा सकता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ?

योजना के अंतर्गत 18 पारंपरिक व्यवसायों से जुड़े पात्र लोग लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते हैं जिनकी लिस्ट नीचे आप देख सकते हैं:-

  • बढ़ई, नाव बनाने वाले, अस्त्रकार, लोहार, हथौड़ा और टूलकिट बनाने वाले
  • ताला बनाने वाले, सुनार, कुम्हार, मूर्तिकार, मोची और जूता बनाने वाले कारीगर
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits: Who Can Apply and What Benefits Are Available
पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या है? - फोटो : Adobe Stock
  • राजमिस्त्री, टोकरी, चटाई और झाड़ू बनाने वाले, पारंपरिक गुड़िया व खिलौना निर्माता, नाई
  • मालाकार, धोबी, दर्जी, पत्थर तराशने वाले, पत्थर तोड़ने वाले और मछली पकड़ने के जाल बनाने वाले कारीगर इसके लिए पात्र हैं
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits: Who Can Apply and What Benefits Are Available
पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या है? - फोटो : Adobe Stock

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत क्या फायदे मिलते हैं?

  • इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को अपने काम से संबंधित कौशल प्रशिक्षण दिया जाता है
  • बुनियादी प्रशिक्षण के दौरान जब तक ये ट्रेनिंग चलती है, तब तक लाभार्थियों को रोजाना 500 रुपये का स्टाइपेंड देने का प्रावधान है
  • इसके अलावा पात्र लाभार्थियों को टूलकिट खरीदने के लिए 15000 रुपये की आर्थिक मदद भी दी जाती है
विज्ञापन
PM Vishwakarma Yojana Eligibility and Benefits: Who Can Apply and What Benefits Are Available
पीएम विश्वकर्मा योजना से क्या है? - फोटो : Adobe Stock

सस्ती ब्याज दर पर मिल सकता है लोन

  • पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत पात्र कारीगरों को बिना गारंटी के ऋण की सुविधा भी दी जाती है
  • पहले चरण में एक लाख रुपये तक का लोन मिल सकता है, जिसे चुकाने के लिए 18 महीने की अवधि तय है
  • इसके बाद आप अतिरिक्त 2 लाख रुपये तक का लोन 30 महीनों के लिए ले सकते हैं
  • ये दोनों लोन आपको सस्ती ब्याज दर पर मिलते हैं
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed