फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दशहरा का मेला घूमने जा रहे हैं, तो किन बातों का रखें ध्यान? एक छोटी सी गलती दिक्कत में डाल सकती है

Fri, 09 Oct 2026 05:28 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 09 Oct 2026 05:28 PM IST
सार

Dussehra Fair Safety Tips: दशहरा का मेला घूमते समय बच्चों, मोबाइल, पर्स और खाने-पीने की चीजों की सुरक्षा का ध्यान रखें। इसलिए अगर आप भी मेला घूमने जाने वाले हैं, तो आप यहां जान सकते हैं कि आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

विज्ञापन
Dussehra Fair Safety Tips: Things to Keep in Mind While Visiting the Mela
दशहरा का मेला जा रहे हैं, तो ये गलतियां न करें? - फोटो : Amar Ujala AI

हर बार की तरह इस साल भी दशहरा के मेले जगह-जगह शुरू हो गए हैं। ऐसे में दशहरा का त्योहार आते ही देश के कई हिस्सों में रावण दहन, रामलीला और मेलों की रौनक अलग ही देखने को मिलती है। बच्चों से लेकर बड़े तक, हर कोई मेले में घूमने, खरीदारी करने मेला जाते हैं।



हालांकि, मेले में उमड़ने वाली भीड़ के बीच थोड़ी सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। ऐसे में अगर आप भी दशहरा का मेला घूमने जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। चलिए जानते हैं दशहरा मेला जाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

Trending Videos
Dussehra Fair Safety Tips: Things to Keep in Mind While Visiting the Mela
दशहरा का मेला जा रहे हैं, तो ये गलतियां न करें? - फोटो : Adobe Stock

दशहरा के मेले में किन बातों का ध्यान रखें?

भीड़ में बच्चों का रखें खास ध्यान

  • अगर आप बच्चों के साथ मेला घूमने जा रहे हैं, तो उनका हाथ पकड़कर चलें
  • उन्हें समझाएं कि भीड़ में आपसे अलग होने पर किसी अनजान व्यक्ति के साथ न जाएं
  • बच्चे को अपना नाम और परिवार के किसी सदस्य का मोबाइल नंबर याद कराना उपयोगी हो सकता है
  • छोटे बच्चों के कपड़ों में संपर्क नंबर की पर्ची भी रख सकते हैं
Dussehra Fair Safety Tips: Things to Keep in Mind While Visiting the Mela
दशहरा का मेला जा रहे हैं, तो ये गलतियां न करें? - फोटो : Adobe Stock

मोबाइल और पर्स को रखें सुरक्षित

  • मेले में भीड़भाड़ के दौरान जेबकतरे एक्टिव रहते हैं
  • इसलिए मोबाइल, पर्स और अन्य कीमती सामान को ऐसी जगह रखें, जहां से उन्हें आसानी से निकाला न जा सके
  • बैग को सामने की तरफ रखें और सार्वजनिक जगह पर नकदी या महंगे सामान का दिखावा करने से बचें
  • मोबाइल इस्तेमाल करते समय भी अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर रखें
विज्ञापन
विज्ञापन
Dussehra Fair Safety Tips: Things to Keep in Mind While Visiting the Mela
दशहरा का मेला जा रहे हैं, तो ये गलतियां न करें? - फोटो : AI Generated

झूला झूलते समय किन बातों का ध्यान रखें?

  • बच्चों को झूले पर बैठाने से पहले ध्यान दें कि बच्चों को अकेले न बैठाएं  
  • झूले वाले के नियमों का पालन करें और अगर दिक्कत हो तो बड़े झूलों पर बैठने से बचें
  • चलते झूले से उतरने या उस पर चढ़ने की कोशिश गलती से भी न करें
  • छोटे बच्चों को उनकी उम्र और क्षमता के अनुसार ही झूलों पर बैठाएं, वरना न बैठाएं
विज्ञापन
Dussehra Fair Safety Tips: Things to Keep in Mind While Visiting the Mela
दशहरा का मेला जा रहे हैं, तो ये गलतियां न करें? - फोटो : Adobe Stock

रावण दहन के समय किन चीजों का ध्यान रखें?

  • रावण दहन देखने के लिए अक्सर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठा होते हैं
  • ऐसे में प्रशासन और आयोजकों की ओर से तय की गई सुरक्षित सीमा के भीतर ही खड़े रहें
  • पटाखों, आतिशबाजी और जलते हुए पुतले के बहुत करीब जाने से बचें
  • बच्चो और बुजुर्ग लोगों को अकेले न छोड़ें, उनको साथ में ही रखें
  • अगर भीड़ अधिक है, तो बच्चों-बुजुर्ग लोगों को साथ ले जान से बचें
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed