PM Vishwakarma Yojana Eligibility: भारत सरकार की कई सारी योजनाएं ऐसी हैं जिनके जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम किया जाता है।
PMVY: कौन है 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े वे लोग जिन्हें मिलता है पीएम विश्वकर्मा योजना का लाभ? यहां जानें
PM Vishwakarma Kaushal Samman Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में अगर आपको आवेदन करना है, तो पहले ये चेक करना होता है कि क्या आप इस योजना के लिए पात्र हैं भी या नहीं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कौन लोग पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ सकते हैं?
पीएम विश्वकर्मा योजना से सिर्फ 18 पारंपरिक व्यापारों से जुड़े लोग ही लाभ ले सकते हैं जिनकी सूची नीचे दी गई है:-
- जो अस्त्रकार हैं
- पत्थर तोड़ने वाले
- जो नाव निर्माता हैं
- फिशिंग नेट निर्माता
- नाई यानी बाल काटने वाले
- पत्थर तराशने वाले
- जो लोग मूर्तिकार हैं
- धोबी और दर्जी
- गुड़िया और खिलौना निर्माता
- मोची/जूता बनाने वाले कारीगर
- टोकरी/चटाई/झाड़ू बनाने वाले
- हथौड़ा और टूलकिट निर्माता
- जो लोग लोहार का काम करते हैं
- जो ताला बनाने वाले हैं
- अगर आप मालाकार हैं
- जो लोग राजमिस्त्री हैं
पीएम विश्वकर्मा योजना में क्या-क्या लाभ मिलते हैं?
- पीएम विश्वकर्मा योजना से जुड़ने के बाद लाभार्थियों को कुछ दिनों की एडवांस ट्रेनिंग दी जाती है
- जब तक ये ट्रेनिंग चलती है तब तक रोजाना 500 रुपये स्टाइपैंड लाभार्थियों को दिया जाता है
- 15000 रुपये टूलकिट के लिए भी देने का प्रावधान है
- अपना काम करने के लिए सस्ती ब्याज दर पर लोन देने का भी प्रावधान है
- इसमें आपको पहले 18 महीनों के लिए 1 लाख रुपये का लोन मिलता है
- फिर आपको अतिरिक्त 2 लाख रुपये का लोन 30 महीनों के लिए भी दिया जाता है