PUC Certificate Validity 3 Months: वाहन मालिकों और चालकों के लिए प्रदूषण जांच प्रमाण पत्र यानी पीयूसीसी से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया गया है, जिसका सीधा असर रोजाना सड़क पर चलने वाली गाड़ियों की वैधता पर पड़ेगा। पहले सभी वाहनों के लिए एक समान अवधि का सर्टिफिकेट बनता था, लेकिन अब गाड़ी के मानक और श्रेणी के हिसाब से अलग-अलग समय तय कर दिया गया है।
पीयूसीसी के नियमों में हुआ बड़ा बदलाव, जानें किन गाड़ियों का सर्टिफिकेट सिर्फ 3 महीने के लिए वैध
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Fri, 20 Nov 2026 01:59 PM IST
सार
- PUC Certificate Rules Hindi: PUCC के पुराने नियमों में बड़ा बदलाव हुआ है, जिसके बारे में सभी लोगों जानना चाहिए।
- नए नियमों के तहत BS-I, BS-II और BS-III गाड़ियों का पीयूसीसी 3 महीने, BS-IV का 6 महीने और BS-VI का निजी 3 साल व कमर्शियल 2 साल वैध रहेगा।
- पहले से बने सर्टिफिकेट पर नए नियम का असर नहीं होगा और वे अपने कागज पर दर्ज तारीख तक मान्य रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
