पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Train Ticket: अब चार्ट बनने के बाद भी बुक कर सकते हैं ट्रेन टिकट, जानें किन-किन ट्रेनों में मिलेगी सुविधा

Thu, 02 Jul 2026 03:51 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Thu, 02 Jul 2026 03:51 PM IST
सार

Chart Banane Ke Baad Kaise Train Ticket Book Kar Sakte Hain: क्या आप जानते हैं रेलवे के नए नियम के मुताबिक, आप चार्ट बनने के बाद भी ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं?

विज्ञापन
Railways Train Ticket Booking New Rule: You can now book train tickets even after the chart has been prepared
ट्रेन का चार्ट बनने के बाद क्या ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं? - फोटो : Amar Ujala AI

Indian Railways Train Ticket Booking New Rule: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में ट्रेनों का संचालन करता है। जनरल कोच से लेकर एसी कोच तक में लोग सफर करते हैं और अपने गंतव्य तक पहुंचते हैं।

पर कई बार ऐसा होता है कि लोगों को ट्रेन टिकट ही नहीं मिल पाती, लेकिन इसके लिए अब रेलवे ने चार्ट बुक करने के बाद भी ट्रेन टिकट बुक करने की व्यवस्था शुरू की है। उम्मीद है इस नए नियम से काफी यात्रियों को फायदा मिलेगा? चलिए जानते हैं रेलवे का ये नया नियम क्या है...

Railways Train Ticket Booking New Rule: You can now book train tickets even after the chart has been prepared
ट्रेन का चार्ट बनने के बाद क्या ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

क्या चार्ट बनने के बाद भी कर सकेंगे ट्रेन टिकट बुक?

  • हां, बिल्कुल नए नियम के मुताबिक, चार्ज बनने के बाद भी आप ट्रेन टिकट बुक कर सकेंगे
  • ध्यान रहे कि चार्ट बनने के बाद भी किसी ट्रेन में सीटें खाली होती हैं तो उन्हें ट्रेन के रवाना होने से ठीक 15 मिनट पहले तक बुक किया जा सकेगा
  • पहले चार्ट बनने के बाद ट्रेन टिकट बुक नहीं की जा सकती थी
Railways Train Ticket Booking New Rule: You can now book train tickets even after the chart has been prepared
ट्रेन का चार्ट बनने के बाद क्या ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

चार्ट बनने के बाद किन ट्रेनों में बुक कर सकेंगे टिकट?

  • आप चार्ट बनने के बाद वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन में टिकट बुक कर सकते हैं
  • वंदे भारत ट्रेन के साथ दूसरी आरक्षित ट्रेनों पर भी ये नियम लागू होगा
विज्ञापन
विज्ञापन
Railways Train Ticket Booking New Rule: You can now book train tickets even after the chart has been prepared
ट्रेन का चार्ट बनने के बाद क्या ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं? - फोटो : AdobeStock

किन यात्रियों को मिलेगा इसका फायदा?

  • इस सुविधा का लाभ सबसे ज्यादा उन यात्रियों को मिलेगा जिन्हें अचानक यात्रा करनी पड़ती है
  • अगर वीकेंड पर प्लान बन जाए, तभी भी ये सुविधा आपकी मदद कर सकती है
  • आखिरी समय के लिए फ्लाइट या दूसरे वाहन नहीं बल्कि, आप ट्रेन को भी अपने ऑप्शन में लेकर चल सकते हैं
विज्ञापन
Railways Train Ticket Booking New Rule: You can now book train tickets even after the chart has been prepared
ट्रेन का चार्ट बनने के बाद क्या ट्रेन टिकट बुक कर सकते हैं? - फोटो : Adobe Stock

चार्ट बनने के बाद कैसे बुक कर पाएंगे ट्रेन टिकट बुक?

  • आप अगर ऑफलाइन टिकट लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको PRS काउंटर पर जाना होगा
  • जबकि, ऑनलाइन टिकट के लिए आप आईआरसीटीसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.irctc.co.in/nget/train-search से या IRCTC की एप से भी ट्रेन टिकट बुक कर पाएंगे
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed