How To Reduce Cooler Humidity? इन दिनों उत्तर भारत में गर्मी का मौसम अपने चरम पर है और कई जगहों पर की गर्मी तो काफी उमस भरी हो गई है। ध्यान देने वाली बात यह है कि उमस वाली गर्मी में कूलर की हवा का प्रभाव काफी कम हो जाता है और कुछ मामलों में तो वो कमरे की उमस भी बढ़ा देता है।
{"_id":"6a4634d62cda94845f00371c","slug":"khus-vs-honeycomb-pads-which-cooler-pad-blowing-coldest-air-in-humid-summer-2026-07-02","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Khas vs Honeycomb Pads: खस या हनीकॉम्ब पैड? उमस वाली गर्मी में सबसे ज्यादा ठंडी हवा कौन सा पैड देता है?","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Khas vs Honeycomb Pads: खस या हनीकॉम्ब पैड? उमस वाली गर्मी में सबसे ज्यादा ठंडी हवा कौन सा पैड देता है?
Thu, 02 Jul 2026 03:22 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:22 PM IST
सार
Honeycomb vs Khas Pad: इन दिनों देश के कई हिस्सों में उमस वाली गर्मी शुरु हो चुकी है, ऐसे में कूलर की हवा का प्रभाव काफी कम हो जाता है। ऐसे में कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि खस या हनीकॉम्ब में से कौन सी पैड उमस वाले मौसम में कूलर के लिए अच्छा होता है।
विज्ञापन
कूलर के लिए बेस्ट पैड
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उमस वाली गर्मी में कौन है बेस्ट?
- फोटो : Freepik
उमस वाली गर्मी में कौन है बेस्ट?
- उमस वाली गर्मी में खस (घास) का पैड ठंडी हवा देता तो है, लेकिन इसके साथ बड़ी समस्या ये हैं कि इससे बदबू बहुत अधिक आती है, जिससे कई बार कमरे में रहना भी दूभर हो जाता है।
- खस एक प्राकृतिक सूखा घास है, जो पानी मिलने पर हवा को प्राकृतिक रूप से ठंडा करता है, जो आसानी से सस्ते में बाजारों में मिल जाता है।
- चिपचिपे मौसम में जब हवा में पहले से ही नमी होती है, तो उस स्थिति में कुछ देर के लिए पंप बंद करके केवल फैन चलाएं, इससे उमस कम हो जाती है।
डेजर्ट कूलर बनाम नॉर्मल कूलर
- फोटो : AI
हनीकॉम्ब पैड के फायदे?
- सेल्युलोज पेपर से बने हनीकॉम्ब पैड पानी को खस के मुकाबले काफी सुविधाजनक हो हाइजिनिक होता है।
- हालांकि यह सामान्य गर्मी में भी बेहतरीन काम करता है, और उमस वाली गर्मी में भी इसकी कूलिंग अच्छी होती है।
- अच्छी बात यह है कि उमस वाली गर्मी में भी हनीकॉम्ब पैड वाले कूलर से उतनी बदबू नहीं आती है जितनी खस वाले कूलर से आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जानिए कौन-सा कूलिंग पैड है बेहतर
- फोटो : अमर उजाला
मेंटेनेंस का अंतर
- अब अगर दोनों पैड में तुलना किया जाए तो दोनों ही ठंडी हवा देते हैं और अपने बजट के हिसाब से अच्छे हैं।
- लेकिन अगर आपके पास हनीकॉम्ब पैड है तो कूलर से बदबू आने की संभावना कम हो जाती है।
- ध्यान देने वाली बात यह है कि खस यानी घास को हर साल बदलना होता है और हनीकॉम्ब की लाइप लंबी होती है।
विज्ञापन
आपके लिए क्या बैस्ट है?
- फोटो : Freepik
आपके लिए क्या बैस्ट है?
- इन सब के बाद आपके लिए कौन सा बेस्ट है ये इस बात निर्भर करता है कि आपके कूलर की बनावट कैसी है।
- अगर आपके कूलर की बनावट सूखे घास वाले पैड की है तो उसमें हनीकॉम्ब पैड लगाना काफी मुश्किल काम है।
- वहीं अगर आपके पास हनीकॉम्ब पैड वाला कूलर है तो आप उसमें दोनों तरह का पैड यूज कर सकते हैं।
- इस उमस की गर्मी से बचने के लिए कोशिश करें कि कूलर की ठंडी हवा के लिए हनीकॉम्ब वाले पैड का ही इस्तेमाल करें।