भारतीय रिजर्व बैंक यानी आरबीआई देश के बैंकिंग सिस्टम को और ज्यादा सरल और यूजर-फ्रेंडली बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर रहा है। इस योजना के प्रस्तावित Payments Vision 2028 के अंतर्गत ग्राहकों को जल्द ही मोबाइल नंबर की तरह अपना बैंक अकाउंट पोर्ट करने की सुविधा मिल सकती है। इसका उद्देश्य ग्राहकों के बैंकिंग अनुभव को सहज बनाना और उनको ज्यादा विकल्प देना है। अगर यह योजना लागू होती है, तो आप बिना अकाउंट नंबर बदले आसानी से बैंक बदल सकेंगे। इससे डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा मिलेगा।
RBI: अब मोबाइल नंबर की तरह करा सकेंगे बैंक अकाउंट को पोर्ट, जानिए क्या है RBI की प्लानिंग
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Tue, 31 Mar 2026 05:14 PM IST
सार
बैंक बदलना अब झंझट का काम नहीं होगा क्योंकि जल्द ही अकाउंट नंबर पोर्ट करने की सुविधा मिल सकती है। RBI की इस नई योजना से ग्राहकों को पहले से कहीं ज्यादा आसान और स्मार्ट बैंकिंग अनुभव मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन