सब्सक्राइब करें

Republic Day 2026: परेड देखने जा रहे हैं? 26 जनवरी के लिए बदल गया है मेट्रो का टाइम, जान लें नया शेड्यूल

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sat, 24 Jan 2026 10:16 AM IST
सार

26 January 2026 Metro Timings: अगर आप दिल्ली या दिल्ली के आस-पास रहते हैं और मेट्रो में सफर करते हैं तो ये खबर आपके लिए बेहद अहम है। DMRC ने 26 जनवरी के मौके पर मेट्रो के समय में बदलाव किया है, जिसके बारे में आपको जानना जरूरी है।

विज्ञापन
Republic Day 2026 Delhi Metro Timings Changed Check DMRC Schedule for 26 January News in Hindi
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है? - फोटो : अमर उजाला

Republic Day Delhi Metro Timing: गणतंत्र दिवस देश का सबसे गौरवपूर्ण राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे उत्साह और सम्मान के साथ मनाया जाता है। इस दौरान स्कूलों से लेकर दफ्तरों तक में कार्यक्रमों का आयोजन होता है। इन आयोजनों में सबसे खास होती है दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित होने वाली भव्य गणतंत्र दिवस परेड.....जिसको देखने के लिए देशभर से लोग राजधानी पहुंचते हैं।



ऐसे में आम जनता की सुविधा और सुगम आवाजाही को ध्यान में रखते हुए दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने इस वर्ष भी मेट्रो सेवाओं के समय में विशेष बदलाव किया है। ताकि लोग समय पर परेड स्थल तक पहुंच सकें और किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े, सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य दिनों की तुलना में काफी पहले शुरू की जाएंगी। आइए जानते हैं कि इस साल दिल्ली मेट्रो के समय में क्या बदलाव किए गए हैं......

Trending Videos
Republic Day 2026 Delhi Metro Timings Changed Check DMRC Schedule for 26 January News in Hindi
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है? - फोटो : Adobe stock


कितने बजे से चलेगी दिल्ली मेट्रो 
 
  • गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर दिल्ली मेट्रो की सभी लाइनों पर मेट्रो सेवाएं प्रातः 3:00 बजे से शुरू होंगी। 
  • ये विशेष व्यवस्था 26 जनवरी 2026, सोमवार के लिए लागू रहेगी। 
  • इसका मुख्य उद्देश्य कर्तव्य पथ और उसके आसपास के क्षेत्रों में आने वाले दर्शकों को समय पर पहुंचने में मदद करना है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Republic Day 2026 Delhi Metro Timings Changed Check DMRC Schedule for 26 January News in Hindi
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है? - फोटो : AdobeStock
कितने समय में मिल सकेगी मेट्रो ?
 
  • सुबह 3:00 बजे से लेकर सुबह 6:00 बजे तक मेट्रो ट्रेनें 15 मिनट के अंतराल पर चलाई जाएंगी। 
  • इससे शुरुआती घंटों में यात्रा करने वाले यात्रियों को लंबा इंतजार नहीं करना पड़ेगा। 
  • सुबह 6:00 बजे के बाद मेट्रो सेवाएं पूरे दिन के लिए अपनी नियमित समय-सारणी के अनुसार संचालित की जाएंगी।

 
Republic Day 2026 Delhi Metro Timings Changed Check DMRC Schedule for 26 January News in Hindi
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है? - फोटो : AdobeStock
पार्किंग की सुविधा कहां मिलेगी ?
 
  • यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए गणतंत्र दिवस के दिन मेट्रो नेटवर्क के सभी स्टेशनों पर पार्किंग सुविधाएं पूरी तरह उपलब्ध रहेंगी।
  •  इससे निजी वाहनों से आने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सहूलियत मिलेगी और सड़क पर भीड़ कम करने में मदद मिलेगी।

 
विज्ञापन
Republic Day 2026 Delhi Metro Timings Changed Check DMRC Schedule for 26 January News in Hindi
26 जनवरी के मेट्रो की क्या टाइमिंग है? - फोटो : AdobeStock
लोगों से क्या अपील की ?
 
  • डीएमआरसी ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा की योजना पहले से बनाएं और शुरुआती मेट्रो सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं।
  •  परेड स्थल पर प्रवेश का समय निर्धारित होता है, ऐसे में समय पर पहुंचने के लिए मेट्रो सबसे सुरक्षित और भरोसेमंद विकल्प साबित हो सकती है।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed