Reserve Bank Of India Guidelines For 2000 Rupees: 8 नवंबर 2016 की रात शायद ही कोई भूल पाए। जब देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ये घोषणा की थी कि अब पुराने 500 और 1000 रुपये के नोट को बंद किया जा रहा है।
ध्यान दें: आपके पास भी है 2000 रुपये का नोट? तो अभी भी एक्सजेंच करवा सकते हैं आप, तरीका जानें
How To Exchange 2000 Rupees Note: आरबीआई ने जानकारी दी है कि अगर किसी के पास अभी भी 2000 रुपये के नोट हैं, तो वो उसे वापस कर सकता है। इसका तरीका भी आरबीआई द्वारा बताया गया है।
क्या अभी भी बचे हुए हैं 2000 रुपये के नोट?
- आरबीआई के आंकड़ों के मुताबिक, मई 2023 में 2000 रुपये को नोटों की जो कुल वैल्यू थी, वो 3.56 लाख करोड़ रुपये थी
- फिर 31 मार्च 2026 में ये घटकर 5,501 करोड़ रह गई, इसका मतलब कि आरबीआई के पास 98.45 प्रतिशत 2000 रुपये के नोट वापस आ चुके हैं
- पर अब भी कुछ नोट लोगों के पास हैं जिन्हें आप वापस कर सकते हैं
क्या 2000 रुपये के नोट अभी भी वापस कर सकते हैं?
- हां, आरबीआई के मुताबिक आपके पास अगर 2000 रुपये के नोट हैं तो आप इन्हें एक्सचेंज करवा सकते हैं
- आरबीआई ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक, 2000 रुपेय के नोट अभी भी लीगल टेंडर है यानी आपके पास रखे नोट कागज का टुकड़ा नहीं बल्कि पूरे 2000 रुपये का नोट है
कहां और कैसे वापस करें 2000 रुपये के नोट?
- अगर आपके पास 2000 रुपये के नोट है तो आप इसे आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर जमा करवा सकते हैं
- आप भारतीय डाक द्वारा भी इन नोटों को भिजवा सकते हैं
- आरबीआई के जरिए ये पैसे आपके बैंक खाते में जमा होंगे
- बैंक में 2000 रुपये के नोट बदलवाने की सुविधा 7 अक्तूबर 2023 के बाद से बंद है
क्या कहा आरबीआई ने?
- भारतीय रिजर्व बैंक के आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक पोस्ट शेयर करते हुए कहा गया कि अगर किसी के पास 2000 रुपये के नोट हैं, तो वो इसे आरबीआई के 19 इश्यू ऑफिस में जाकर जमा करवा सकता है
₹2000 मूल्यवर्ग के बैंकनोटों को वापस लेना – स्थिति
— ReserveBankOfIndia (@RBI) April 1, 2026
Withdrawal of ₹2000 Denomination Banknotes – Statushttps://t.co/sNmq26aHFO