RO Water Filter Change Duration: आरओ वाटर प्यूरीफायर का इस्तेमाल कई घरों में पीने के पानी को साफ करने के लिए किया जाता है। अक्सर लोग मान लेते हैं कि जब तक पानी साफ दिखाई दे रहा है यानी उसमें कोई गंदगी दिखाई नहीं दे रही, तब तक फिल्टर ठीक काम कर रहा है।
पर ये हम भूल जाते हैं कि पानी का साफ दिखना ही काफी नहीं है, क्योंकि पानी में घुले हुए कुछ चीजें आंखों से दिखाई नहीं देती। इसलिए आरओ के पानी का सिर्फ रंग देखकर ये नहीं बताया जा सकता कि ये पानी पीने लायक है या नहीं। ऐसे में ये जानना जरूरी हो जाता है कि आखिर आरओ के फिल्टर को कब बदल देना चाहिए? चलिए इस बारे में जानते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...
2 of 5
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं?
- फोटो : AI Generated
फिल्टर बदलने का समय कैसे पता करें?
- आरओ के सभी फिल्टर एक ही समय पर नहीं बदलते
- इन फिल्टर्स की उम्र पानी की क्वालिटी, रोजाना इस्तेमाल और प्यूरीफायर के मॉडल पर निर्भर करती है
- सेडिमेंट और कार्बन फिल्टर को निर्धारित समय पर बदलना पड़ सकता है
- जबकि, आरओ मेम्ब्रेन की उम्र अलग हो सकती है
3 of 5
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं?
- फोटो : AI Generated
- इसलिए हर छह महीने या एक साल में सभी फिल्टर बदलने का एक नियम हर मशीन पर लागू नहीं होता
- अगर आपके आरओ में फिल्टर बदलने का इंडिकेटर है और मशीन आपको फिल्टर बदलने की चेतावनी दे रही है तो आप इसके आधार पर फिल्टर बदलवा सकते हैं
- जान लें कि प्री-फिल्टर को हर 3-6 महीने में, सेडिमेंट और कार्बन फिल्टर को हर 6-12 महीने में, और आरओ मेम्ब्रेन को हर 2-3 साल में बदलना जरूरी होता है
4 of 5
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं?
- फोटो : AI Generated
क्या आरओ की सर्विस समय पर कराना जरूरी है?
- आरओ की सर्विस तय समय पर कराने से आपको शुद्ध और साफ पानी मिल सकता है
- आरओ की तय समय पर सर्विस से फिल्टर, मेम्ब्रेन, टैंक और दूसरे हिस्सों की स्थिति का पता चलता है
5 of 5
RO का फिल्टर कितने दिन में बदलवाएं?
- फोटो : AI Generated
- इससे खराबी को समय रहते पहचानने में मदद मिल सकती है
- ध्यान रखें, साफ दिखने वाला पानी हमेशा सुरक्षित हो, यह जरूरी नहीं है
- अगर आपको पानी का स्वाद बदला हुआ लगे, पानी से बदबू आए आदि तो फिल्टर बदलवाना बेहतर विकल्प हो सकता है