फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सत्य निकेतन हादसा: PG लेने से पहले कैसे समझें कि बिल्डिंग मजबूत है या नहीं? इन 8 बातों का रखें खास ध्यान

Mon, 07 Sep 2026 07:30 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 07 Sep 2026 07:30 PM IST
सार

PG Safety Rules Tenants: सत्य निकेतन में पीजी हादसे के बाद जो भी लोग पीजी में रह रहे हैं उनके मन में ये बड़ा डर बैठा हुआ है कि अखिर वो कैसे चेक करें कि पीजी सही है या नहीं। आइए इस लेख में कुछ संकेतों के बारे में समझते हैं।

विज्ञापन
Safety Tips for PG and Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In
किराए का मकान सुरक्षा नियम - फोटो : AI

Rental House Safety Checklist: 6 सितंबर को दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में एक पीजी में जो हादसा हुआ है, उसके बाद से लोगों के मन में काफी डर बस गया है कि आखिर पीजी या किराए का घर लेते समय कैसे पता करें कि वो बिल्डिंग रहने लायक सही है। अपनी पढ़ाई या नौकरी के सिलसिले में बहुत से लोग अपने घर से दूर नए शहर में किराए पर कमरा लेकर रहते हैं। लोग अक्सर कमरे का इंटीरियर, किराया, लोकेशन और सुविधाएं देखकर तुरंत मकान फाइनल कर लेते हैं, लेकिन इमारत की मजबूती और सुरक्षा को पूरी तरह नजरअंदाज कर देते हैं। 



कमजोर या पुरानी इमारतों में रहना किसी बड़े हादसे को दावत देने जैसा हो सकता है। किसी भी अप्रिय घटना या नुकसान से बचने के लिए शिफ्ट होने से पहले मकान की मजबूती की जांच करना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में जानते हैं पीजी लेने से पहले मकान के आसपास क्या क्या चेक करना चाहिए।

Safety Tips for PG and Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In
बिल्डिंग की उम्र और दीवारों की दरारें जांचें - फोटो : Freepik

बिल्डिंग की उम्र और दीवारों की दरारें जांचें

  • बीम, पिलर या मुख्य दीवारों पर गहरी दरारें इमारत के कमजोर होने का संकेत हैं। इसलिए कहीं भी पीजी लेने से पहले घर के दरारों को जरूर चेक करें।
  • अगर बिल्डिंग बहुत पुरानी दिख रही है और दीवारों या छत से प्लास्टर गिर रहे हैं तो यह बिल्डिंग कमजो हो सकती है जो घटिया निर्माण सामग्री को दर्शाता है।
सीलन और जलभराव की स्थिति देखें
  • अगर मकान में लंबे समय से सीलन लगा है तो ये कंक्रीट और सरियों को अंदर से जंग लगाकर कमजोर कर देता है।
  • इसलिए चेक करें कि बेसमेंट या नींव के पास पानी तो नहीं भरा रहता है।
Safety Tips for PG and Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In
बेसमेंट और रिनोवेशन का काम चेक करें - फोटो : Freepik

बेसमेंट और रिनोवेशन का काम चेक करें

  • आप जहां किराए पर कमरा लेने जा रहे हैं वहां चेक करें कि क्या बेसमेंट या ग्राउंड फ्लोर पर कमर्शियल इस्तेमाल के लिए पिलर काटे गए हैं।
  • बेसमेंट में ज्यादा गहराई तक की गई अवैध खुदाई पूरी इमारत की नींव हिला सकती है।


आपातकालीन निकासी की व्यवस्था

  • बिल्डिंग के सीढ़ियों की चौड़ाई भी देखें क्योंकि आपात स्थिति में भागने के लिए सीढ़ियों का चौड़ा होना बहुत जरूरी होता है।
  • सीढ़ियों या रास्ते में कोई पुराना सामान या रुकावट नहीं होनी चाहिए।
  • अगर किसी बिल्डिंग में कोई मुख्य रास्ते के अलावा कोई वैकल्पिक निकास मौजूद है तो वो बहुत अच्छी बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Safety Tips for PG and Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In
किराए का मकान सुरक्षा नियम - फोटो : AI

इमारत पर बनी अतिरिक्त मंजिलों पर दें ध्यान

  • कई बार नींव की क्षमता जांचे बिना बिल्डिंग पर अतिरिक्त मंजिलें बना दी जाती हैं।
  • कुछ लोग पैसे कमाने के चक्कर में बिल्डिंग में अतिरिक्त मंजिलें बनवा लेते हैं ऐसे में मूल नक्शे से ज्यादा बनी मंजिलें भूकंप या भारी बारिश में हादसे का जोखिम कई गुना बढ़ा देती हैं।


फायर सेफ्टी और बिजली फिटिंग की जांच करें

  • सबसे जरूरी चीज ये जरूर चेक करें कि पीजी या बिल्डिंग में अग्निशामक यंत्र चालू हालत में लगे हैं या नहीं।
  • ये भी चेक करें कि मकान में कोई पुरानी और खुली बिजली की तारें तो नहीं हैं क्योंकि यही तारें शॉर्ट सर्किट और आग का बड़ा कारण बनती हैं।
  • ये भी चेक करें कि हर फ्लोर पर ऑटोमैटिक कट-ऑफ स्विच लगा है या नहीं।
विज्ञापन
Safety Tips for PG and Rental Flats: 8 Structural Checks Before Moving In
किराए का मकान सुरक्षा नियम - फोटो : AI

रहने वालों की संख्या और ओवरलोडिंग देखें

  • कई बार ऐसा होता है कि कुछ लोग अपनी बिल्डिंग में पैसे कमाने के लिए मानकों को ताख पर रखते हुए अधिक से अधिक लोगों को अपने पीजी में रखते हैं।
  • बता दें कि छोटे से पीजी या बिल्डिंग में तय सीमा से अधिक लोगों का रहना खतरनाक हो सकता है, जो आपात स्थिति में गंभीर हादसों का कारण बनता है।
  • ज्यादा लोगों के रहने से पानी की टंकियों और छत पर अतिरिक्त भार पड़ता है।


आसपास के लोगों और पड़ोसियों से पूछताछ करें

  • इन सब के अलावा जो सबसे जरूरी चीज है वो ये कि अपने आसपास पड़ोसियों से पता कर लें कि कहीं ये बिल्डिंग बहुत पुरानी तो नहीं है। 
  • ये भी पता कर लें कि कहीं मकान में दरारो नहीं हैं।
  • साथ में ये भी पूछें कि इलाके में भारी बारिश के दौरान जलभराव या नींव में पानी तो नहीं भर जाता है
  • स्थानीय लोग आपको मकान मालिक और इमारत की वास्तविक स्थिति की सही जानकारी दे सकते हैं।
  • इन सब से के अलावा अगर आप पीजी खोज रहे हैं तो ये भी पता करें कि वहां भोजन सही मिलता है या नहीं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed