Silver Foil Purity Test: भारत में त्योहारों, शादियों और खुशी के मौकों पर मिठाइयों का लेन-देन हमारी परंपरा का एक अहम हिस्सा है। काजू कतली, लड्डू और बर्फी जैसी स्वादिष्ट मिठाइयों को खूबसूरत दिखाने के लिए उन पर चांदी का वर्क लगाया जाता है। मगर मुनाफाखोरी के इस दौर में एक आम इंसान अक्सर मिलावट का शिकार हो जाता है। अक्सर ऐसे मामले देखने को मिलते हैं जिसमें दुकानदार चांदी के वर्क की जगह एल्युमिनियम का वर्क या चांदी-एल्युमिनियम का वर्क मिठाइयों पर चिपका देते हैं। ऐसा करने के पीछे का मूल कारण ये है कि एल्युमिनियम का वर्क काफी सस्ता मिलता है।
{"_id":"6a675fba59401343ff0e5b27","slug":"silver-foil-adulteration-simple-diy-hacks-to-test-purity-of-silver-foil-vs-toxic-aluminum-on-sweets-2026-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Silver Foil Adulteration: मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क असली है या एल्युमिनियम? ऐसे करें पहचान","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Silver Foil Adulteration: मिठाइयों पर लगा चांदी का वर्क असली है या एल्युमिनियम? ऐसे करें पहचान
Mon, 27 Jul 2026 07:10 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 27 Jul 2026 07:10 PM IST
सार
Silver Vark vs Aluminum Foil: अक्सर जब लोग चांदी के वर्क वाली मिठाई खाते में तो कुछ लोगों के दिमाग में ये सवाल आता है कि कहीं ये चांदी का वर्क नकली तो नहीं है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं कि नकली चांदी के वर्क की पहचान कैसे करें।
विज्ञापन
असली चांदी के वर्क की पहचान
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
असली और नकली वर्क की पहचान कैसे करें?
- फोटो : Adobe stock
असली और नकली वर्क की पहचान कैसे करें?
- असली चांदी का वर्क बेहद पतला और नाजुक होता है।
- इसे छूने पर यह आसानी से टूट सकता है, जबकि एल्युमिनियम का वर्क अपेक्षाकृत थोड़ा मजबूत महसूस होता है।
- हालांकि, केवल हाथ से छूकर दोनों में पूरी तरह अंतर करना काफी कठिन है जिसे अनुभवी व्यक्ति ही अंतर बता पाएगा।
मुंह में रखकर या छूकर महसूस करने का तरीका
- फोटो : instagram
मुंह में रखकर या छूकर महसूस करने का तरीका
- असली चांदी का वर्क छूने पर बहुत ही मखमली और हल्का महसूस होता है, और यह मुंह में जाते ही तुरंत पिघल जाता है।
- वहीं दूसरी तरफ, एल्युमिनियम का वर्क छूने पर थोड़ा कड़ा लगता है।
- अगर आप इसे मुंह में रखेंगे, तो यह च्युइंग गम या प्लास्टिक की तरह खिंचेगा और आसानी से गले के नीचे नहीं उतरेगा, जो इसकी शुद्धता पर बड़ा सवाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर आग या एसिड से जांच न करें
- फोटो : Adobe stock
घर पर आग या एसिड से जांच न करें
- सोशल मीडिया पर आग या एसिड से चांदी की जांच करने के कई तरीके बताए जाते हैं, लेकिन ये न तो पूरी तरह भरोसेमंद हैं और न ही सुरक्षित।
- खासकर हाइड्रोक्लोरिक एसिड जैसे रसायनों का इस्तेमाल बिना प्रशिक्षण के करना खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
सुरक्षित खरीदारी ही सबसे अच्छा उपाय
- फोटो : Adobe stock
सुरक्षित खरीदारी ही सबसे अच्छा उपाय
- ठोस अंतर समझने के लिए चांदी के वर्क की शुद्धता की सबसे विश्वसनीय जांच प्रयोगशाला में ही संभव है।
- इसलिए मिठाइयां हमेशा भरोसेमंद दुकानों से खरीदें और देखें कि दुकान FSSAI के नियमों का पालन करती है।
- पैक्ड मिठाई खरीदते समय लेबल और FSSAI लाइसेंस नंबर भी जांच लें।