CIBIL Score Drop Reasons: आज के समय अधिकतर लोगों के पास क्रेडिट कार्ड होता है, कुछ के पास तो एक से अधिक भी होता है। कई बार लोग आकर्षक ऑफर के चक्कर में नया कार्ड तो ले लेते हैं, लेकिन बाद में उसका इस्तेमाल करना पूरी तरह बंद कर देते हैं। एक आम इंसान अक्सर यह सोचता है कि अगर वह कार्ड का उपयोग नहीं कर रहा है, तो उसे कोई नुकसान नहीं होगा और उसका खाता सुरक्षित रहेगा।
{"_id":"6a673699695afc8304063581","slug":"credit-card-inactivity-how-leaving-your-card-unused-hurts-your-cibil-score-and-finances-2026-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Credit Card Closure: लंबे समय से क्रेडिट कार्ड को यूज न करने पर कैसे हो सकता है आपका नुकसान? यहां जानें","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Credit Card Closure: लंबे समय से क्रेडिट कार्ड को यूज न करने पर कैसे हो सकता है आपका नुकसान? यहां जानें
Mon, 27 Jul 2026 04:14 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 27 Jul 2026 04:14 PM IST
सार
Credit Card Inactivity Impact: अक्सर ऐसा होता है कि कुछ लोग क्रेडिट कार्ड को ले लेते हैं, लेकिन उसका इस्तेमाल नहीं करते हैं। मगर बहुत कम लोग जानते हैं कि क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल ने करने पर आपके सिबिल स्कोर पर असर पड़ सकता है। आइए इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
Credit Card Inactivity Impact
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंबे समय तक कार्ड इस्तेमाल न करने पर क्या होता है?
- फोटो : Freepik
लंबे समय तक कार्ड इस्तेमाल न करने पर क्या होता है?
- अगर किसी क्रेडिट कार्ड से लंबे समय तक कोई लेन-देन नहीं होता, तो बैंक उसे निष्क्रिय मान सकता है।
- भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार, अगर किसी कार्ड से लगातार एक साल तक कोई ट्रांजैक्शन नहीं होता, तो बैंक पहले ग्राहक को सूचना देता है।
- अगर इसके बाद भी कोई जवाब या लेन-देन नहीं होता, तो बैंक कार्ड बंद कर सकता है।
सिबिल स्कोर
- फोटो : अमर उजाला
सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है असर
- अगर आपका पुराना क्रेडिट कार्ड बंद हो जाता है, तो आपकी कुल क्रेडिट लिमिट कम हो सकती है।
- ऐसे में दूसरे कार्ड पर किया गया खर्च आपकी कुल लिमिट का बड़ा हिस्सा बन सकता है।
- इससे आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो बढ़ सकता है, जिसका असर सिबिल स्कोर पर पड़ सकता है। हालांकि, यह असर हर व्यक्ति के मामले में अलग-अलग हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
क्या है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो?
- फोटो : AdobeStock
क्या है क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो?
- क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो का मतलब है कि आपको क्रेडिट कार्ड पर जितनी कुल खर्च करने की सीमा मिली है, उसमें से आप कितना हिस्सा इस्तेमाल कर रहे हैं।
- उदाहरण के लिए, अगर आपके कार्ड की लिमिट 1 लाख रुपये का है और आपने 30,000 रुपये खर्च किए हैं, तो आपका क्रेडिट यूटिलाइजेशन रेशियो 30% होगा।
- इसे जितना कम रखा जाए, सिबिल स्कोर के लिए उतना बेहतर माना जाता है।
विज्ञापन
credit card debit card
- फोटो : Adobe Stock
एनुअल फीस का भी रखें ध्यान
- कुछ क्रेडिट कार्ड पर हर साल एनुअल फीस या रिन्यूअल चार्ज लगता है।
- अगर आप कार्ड का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं, तब भी यह शुल्क लग सकता है।
- समय पर भुगतान नहीं करने पर लेट फीस और ब्याज भी जुड़ सकता है, इसलिए जिस कार्ड का इस्तेमाल नहीं करना है, उसके नियम जरूर जांच लें।