फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dual WhatsApp: बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के, एक ही स्मार्टफोन में दो अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कैसे चलाएं?

Mon, 27 Jul 2026 02:16 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Mon, 27 Jul 2026 02:16 PM IST
सार

Use Two Separate Numbers: अक्सर ऐसा होता है कि जब लोगों को दो व्हाट्सएप चलाने की जरूरत होती है तो वो किसी थर्ड पार्टी एप का इस्तेमाल करते हैं, जिससे आपके फोन से निजी जानकारियां चोरी होने का खतरा कई गुना बढ़ जाता है। मगर आइए आज इस लेख में ये बताते हैं कि आप बिना थर्ड पार्टी एप कैसे मोबाइल में दो व्हाट्सएप चला सकते हैं।

विज्ञापन
Dual WhatsApp Feature: How to Use Two Separate Phone Numbers on One Smartphone Safely in hindi
Dual WhatsApp One Phone - फोटो : AI

Dual Whatsapp One Phone: आज के समय में लगभग हर आम इंसान अपने स्मार्टफोन में दो सिम कार्ड का इस्तेमाल करता है, एक पर्सनल बातचीत के लिए और दूसरा ऑफिस या बिजनेस के काम के लिए। मगर बहुत से लोग इस बात से परेशान रहते हैं कि दोनों नंबरों पर अलग-अलग व्हाट्सएप कैसे चालाएं। पहले इसके लिए लोगों को थर्ड-पार्टी एप्स डाउनलोड करने पड़ते थे, जिससे पर्सनल डेटा चोरी होने का बड़ा खतरा रहता था।



मगर क्या आप जानते हैं कि अब आप बिना किसी थर्ड-पार्टी एप के, सिर्फ अपने फोन की सेटिंग्स या व्हाट्सएप के फीचर की मदद से आप एक ही मोबाइल में दो अकाउंट बेहद आसानी से चला सकते हैं? आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।

Dual WhatsApp Feature: How to Use Two Separate Phone Numbers on One Smartphone Safely in hindi
व्हाट्सएप का आधिकारिक 'अकाउंट स्विच' फीचर - फोटो : FREEPIK

व्हाट्सएप का अपना फीचर है 'अकाउंट स्विच'

  • व्हाट्सएप ने अपने एप के भीतर ही एक ऐसे फीचर विकल्प देता है, जिसकी मदद से आप एक ही एप में दो अलग-अलग नंबर लॉगिन कर सकते हैं। 
  • इसके लिए व्हाट्सएप में जाएं, ऊपर दिख रहे तीन डॉट पर क्लिक करें और सेटिंग में जाकर अपने नाम पर टैप करें।
  • इसके बाद 'ऐड अकाउंट' चुनकर अपना दूसरा नंबर दर्ज करें। 
  • इसके बाद आप जब चाहें तीन डॉट पर एक क्लिक में दोनों अकाउंट्स के बीच स्विच कर सकते हैं।
Dual WhatsApp Feature: How to Use Two Separate Phone Numbers on One Smartphone Safely in hindi
स्मार्टफोन का इन-बिल्ट 'ड्यूअल एप' टूल - फोटो : FREEPIK

स्मार्टफोन का इन-बिल्ट 'ड्यूअल एप' टूल

  • अगर आप दोनों नंबरों के लिए अलग-अलग व्हाट्सएप आइकन स्क्रीन पर चाहते हैं, तो मोबाइल की मुख्य सेटिंग्स में जाएं। 
  • वहां आपको 'Dual Apps', 'Clone App' या 'App Twin' नाम का एक विकल्प मिलेगा, जो हर आधुनिक स्मार्टफोन में पहले से मौजूद होता है।
  • इस ऑप्शन पर क्लिक करके जैसे ही आप व्हाट्सएप को ऑन करेंगे, आपके फोन की स्क्रीन पर एक दूसरा व्हाट्सएप आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Dual WhatsApp Feature: How to Use Two Separate Phone Numbers on One Smartphone Safely in hindi
छोटे व्यापारियों के लिए 'व्हाट्सएप बिजनेस' है बेस्ट विकल्प - फोटो : FREEPIK

छोटे व्यापारियों के लिए 'व्हाट्सएप बिजनेस' है बेस्ट विकल्प

  • एक ही फोन में दो अकाउंट चलाने का एक और बेहद सुरक्षित और सरल तरीका यह है कि आप गूगल प्ले स्टोर से आधिकारिक 'व्हाट्सएप बिजनेस' एप डाउनलोड कर लें।
  • अपने पर्सनल नंबर को सामान्य व्हाट्सएप पर चलने दें और अपने दूसरे व्यावसायिक नंबर को बिजनेस एप पर रजिस्टर कर लें। 
  • इससे आपका पर्सनल और प्रोफेशनल काम बिल्कुल अलग और व्यवस्थित रहेगा।
विज्ञापन
Dual WhatsApp Feature: How to Use Two Separate Phone Numbers on One Smartphone Safely in hindi
क्लोन एप इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का रखें ध्यान - फोटो : FREEPIK
क्लोन एप इस्तेमाल करते समय सुरक्षा का रखें ध्यान
  • ध्यान रहे कि दो व्हाट्सएप के लिए कभी भी इंटरनेट पर मिलने वाले किसी अनधिकृत या अनऑफिशियल एप का उपयोग बिल्कुल न करें। 
  • ऐसे फेक एप्स का इस्तेमाल करने से आपका मुख्य व्हाट्सएप अकाउंट हमेशा के लिए ब्लॉक हो सकता है और आपके फोन से आपकी निजी जानकारी की भी चोरी हो सकती है।
  • कंपनी के आधिकारिक फीचर्स या फोन की खुद की इन-बिल्ट सेटिंग्स का उपयोग करना ही प्राइवेसी के लिहाज से 100% सुरक्षित और सही तरीका है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed