Expired Medicine Disposal: बीमार होने पर हम डॉक्टर की सलाह से दवाइयां लाते हैं, लेकिन अक्सर ठीक होने के बाद कुछ गोलियां, सिरप या कैप्सूल घर में ही बचे रह जाते हैं। समय बीतने के साथ ये दवाइयां एक्सपायर हो जाती हैं। एक आम इंसान अक्सर इन बेकार हो चुकी दवाओं को बिना सोचे-समझे सीधे घर के सामान्य कूड़ेदान या नाली में फेंक देता है।
{"_id":"6a670b430dfdff7a7304d101","slug":"expired-medicine-disposal-guide-why-throwing-old-drugs-in-trash-is-dangerous-and-how-to-safe-dispose-2026-07-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"घर में बची हुई एक्सपायर्ड दवाओं को सीधे कूड़ेदान में फेंकना क्यों है खतरनाक? जानें डिस्पोज करने का सही तरीका","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
घर में बची हुई एक्सपायर्ड दवाओं को सीधे कूड़ेदान में फेंकना क्यों है खतरनाक? जानें डिस्पोज करने का सही तरीका
Mon, 27 Jul 2026 01:09 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 27 Jul 2026 01:09 PM IST
सार
Safe Medication Discard Guide: अक्सर ऐसा देखने को मिलता है कि लोग अपने घरों में बची हुई एक्सपायर दवाइयों को सामान्य कूड़े में फेक देते हैं। मगर आपको बता कि ऐसा करना सही नहीं है। आइए इस लेख में इसी के बारे में समझते हैं।
विज्ञापन
Expired Medicine Disposal 2026
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पर्यावरण पर पड़ सकता है बुरा असर
- फोटो : Adobe Stock
पर्यावरण पर पड़ सकता है बुरा असर
- एंटीबायोटिक्स समेत कई दवाओं के सक्रिय रसायन अगर खुले कचरे या पानी के जरिए पर्यावरण में पहुंच जाएं, तो वे मिट्टी और जल स्रोतों को प्रभावित कर सकते हैं।
- इससे जलीय जीवों और पर्यावरण पर नकारात्मक असर पड़ सकता है।
- विशेषज्ञों के अनुसार, एंटीबायोटिक दवाओं का अनुचित निपटान एंटीमाइक्रोबियल रेजिस्टेंस जैसी गंभीर समस्या को बढ़ाने में भी योगदान दे सकता है।
बच्चों और जानवरों के लिए हो सकता है खतरा
- फोटो : Freepik.com
बच्चों और जानवरों के लिए हो सकता है खतरा
- खुले कूड़ेदान में फेंकी गई रंग-बिरंगी गोलियां या मीठे स्वाद वाले सिरप छोटे बच्चों और आवारा जानवरों को आकर्षित कर सकते हैं।
- अगर वे इन्हें गलती से खा लें, तो फूड पॉइजनिंग या अन्य गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। कुछ मामलों में यह स्थिति जानलेवा भी साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक्सपायर्ड दवाओं को फेंकने का सही तरीका
- फोटो : Freepik.com
एक्सपायर्ड दवाओं को फेंकने का सही तरीका
- अगर आपके शहर में (ड्रग टेक बैग) दवाइयों को वापस लेने की सुविधा उपलब्ध है, तो एक्सपायर्ड दवाओं को वहीं जमा करना सबसे सुरक्षित तरीका माना जाता है।
- अगर ऐसी सुविधा उपलब्ध नहीं है, तो अधिकांश सामान्य दवाओं को उनकी मूल पैकिंग से निकालकर किसी ऐसी बेकार चीज, जैसे इस्तेमाल की हुई चायपत्ती, मिट्टी या कॉफी के अवशेष के साथ अच्छी तरह मिला दें।
- इससे कोई व्यक्ति या जानवर इन्हें गलती से नहीं खा सकेगा। इसके बाद इस मिश्रण को किसी मजबूत और अच्छी तरह बंद होने वाले प्लास्टिक बैग या कंटेनर में पैक करके स्थानीय कचरा प्रबंधन नियमों के अनुसार डस्टबिन में डालें।
विज्ञापन
प्राइवेसी का भी रखें ध्यान
- फोटो : Freepik.com
प्राइवेसी का भी रखें ध्यान
- दवाइयों की खाली बोतलों, गत्तों या पत्तों पर अक्सर मरीज का नाम, पता या अन्य निजी जानकारी लिखी होती है।
- इन्हें फेंकने से पहले लेबल को फाड़ दें या व्यक्तिगत जानकारी मिटा दें, ताकि आपकी गोपनीयता सुरक्षित रहे।