छोटे बिजनेस में ग्राहक को उधार सामान देना कई बार जरूरी हो जाता है। खासकर जब ग्राहक पुराना हो और उस पर भरोसा हो। लेकिन परेशानी तब होती है जब एक ही समय पर कई लोगों को सामान उधार दिया गया हो। किसने कब सामान लिया, कितने रुपये का लिया और पैसे कब देने हैं, यह याद रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में शुरुआत से ही उधार का हिसाब लिखकर रखना बेहतर तरीका है। तो आज की खबर में हम आपको इसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
छोटे बिजनेस में सामान उधार देती हैं? ग्राहक का हिसाब भूलने से बचने के लिए ये तरीका अपनाएं
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला
Published by: दीक्षा पाठक
Updated Wed, 30 Sep 2026 02:54 PM IST
सार
Small Business Tips: छोटे बिजनेस में ग्राहकों को उधार सामान देना आम बात है, लेकिन अगर हिसाब ठीक से न रखा जाए तो पैसे भूलने या गलतफहमी होने की समस्या हो सकती है। ऐसे में हर ग्राहक का अलग हिसाब रखना और सामान, तारीख व रकम तुरंत दर्ज करना काफी काम आ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन