सब्सक्राइब करें

Smartphone Tips And Tricks: स्मार्टफोन में दिखने लगें ये संकेत, तो समझ जाएं आ गया है बदलने का वक्त

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sankalp Prakash Singh Updated Mon, 25 May 2026 03:49 PM IST
सार

आज हम आपको उन कुछ जरूरी संकेतों के बारे में बताने जा रहे हैं, अगर वह दिखने लगें तो समझ जाएं की स्मार्टफोन को बदलने का वक्त आ गया है। 

विज्ञापन
Smartphone Tips And Tricks: Key Warning Signs Mean It’s Time To Change Your Smartphone
Smartphone Tips - फोटो : AI Generated

आज के समय में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन चुका है। इसकी मदद से हम बैंकिंग, ऑनलाइन पेमेंट, ऑफिस वर्क, सोशल मीडिया और एंटरटेनमेंट तक कई जरूरी काम कर रहे हैं। इन सब के बीच अगर फोन बार-बार दिक्कत करने लगे, तो यह न सिर्फ काम में रुकावट पैदा करता है बल्कि डाटा और सुरक्षा के लिए भी खतरा साबित हो सकता है। अक्सर देखने को मिलता है कुछ लोग फोन के खराब संकेतों को नजरअंदाज करने का काम करते हैं। स्मार्टफोन के कुछ संकेत ऐसे होते हैं, जो साफ बताते हैं कि अब फोन को बदलने का समय आ गया है। अगर आपका स्मार्टफोन धीमा चल रहा है, बार-बार हैंग हो रहा है या बैटरी तेजी से खत्म हो रही है, तो यह उसके पुराना होने का संकेत हो सकता है।

Smartphone Tips And Tricks: Key Warning Signs Mean It’s Time To Change Your Smartphone
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

बैटरी जल्दी खत्म होना

  • अगर आपके स्मार्टफोन की बैटरी पहले की तुलना में तेजी से ड्रेन हो रही है तो यह एक बड़ा संकेत है।
  • फोन को बार-बार चार्ज करना पड़ रहा है या फोन चार्जिंग के दौरान ज्यादा गर्म हो रहा है, तो यह भी एक संकेत है।
  • लगातार फोन का ओवरहीट होना उसके हार्डवेयर को नुकसान पहुंचाने का काम करता है।
  • अगर बैटरी बदलने के बाद भी यह समस्या आ रही है, तो आपको नया फोन खरीदना चाहिए।
Trending Videos
Smartphone Tips And Tricks: Key Warning Signs Mean It’s Time To Change Your Smartphone
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

एप्स और मल्टीटास्किंग में दिक्कतें

  • अगर डिवाइस में नए एप्स ठीक ढंग से काम नहीं कर रहे हैं, मल्टीटास्किंग में दिक्कत आ रही है या फोन को बार-बार रीस्टार्ट करना पड़ रहा है, तो आपको इस बारे में सोचना चाहिए कि प्रोसेसर और रैम अब आधुनिक जरूरतों के हिसाब से कमजोर पड़ चुके हैं।
  • कई पुराने स्मार्टफोन में लेटेस्ट एंड्रॉयड या iOS अपडेट भी नहीं मिलते, इससे फोन में सिक्योरिटी रिस्क बढ़ सकता है।
  • इस कारण नया स्मार्टफोन डिजिटल सुरक्षा के लिए जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Smartphone Tips And Tricks: Key Warning Signs Mean It’s Time To Change Your Smartphone
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

फोन की स्टोरेज हमेशा फुल रहना

  • स्मार्टफोन की स्टोरेज अगर हमेशा फुल रहने लगे तो यह एक बड़ा संकेत है।
  • इसके अलावा जरूरी फाइल्स या एप्स डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, तो यह भी एक बड़ा संकेत है।
  • आज के समय में हाई-क्वालिटी फोटो, वीडियो और बड़े एप्स ज्यादा स्पेस घेरने का काम करते हैं।
  • पुराने फोन में कम स्टोरेज और कमजोर प्रोसेसर की वजह से परफॉर्मेंस प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन
Smartphone Tips And Tricks: Key Warning Signs Mean It’s Time To Change Your Smartphone
Smartphone Tips - फोटो : FREEPIK

कैमरा खराब हो, स्क्रीन में लाइनें दिखना

  • अगर आपके फोन की कैमरा क्वालिटी खराब होने लगे, स्क्रीन में लाइनें दिख रही हों या टच ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहा है तो इस स्थिति में आपको समझना चाहिए कि फोन को बदलना जरूरी है।
  • नया स्मार्टफोन खरीदते समय केवल कीमत नहीं, बल्कि सॉफ्टवेयर अपडेट, बैटरी बैकअप, प्रोसेसर और सिक्योरिटी फीचर्स के बारे में भी जरूर चेक करना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed