गर्मियों के मौसम में बाइक चलाते समय कई बातों का ध्यान रखना जरूरी होता है। इस दौरान सिर्फ इंजन ही नहीं, बल्कि टायरों की सेहत का भी खास ध्यान रखना चाहिए। तेज धूप और बढ़ते तापमान का सीधा असर बाइक के टायरों पर पड़ता है। गर्मियों में टायर का एयर प्रेशर अगर ठीक नहीं होता है, तो इस स्थिति में बाइक की ग्रिप, माइलेज और ब्रेकिंग पर असर पड़ता है। अगर आप समय-समय पर टायरों का एयर प्रेशर चेक नहीं कराते हैं, तो दुर्घटना होने का खतरा बढ़ सकता है। इसी वजह से गर्मी के मौसम में बाइक के टायरों की नियमित जांच कराना बेहद जरूरी माना जाता है।
Bike Tips: रोजाना चलाते हैं बाइक? तो गर्मियों में इतने दिनों में जरूर चेक कराएं टायर का एयर प्रेशर
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sankalp Prakash Singh
Updated Wed, 13 May 2026 02:24 PM IST
सार
गर्मियों में बढ़ता तापमान बाइक के टायरों पर सीधा असर डालता है, जिससे एयर प्रेशर जल्दी बदल सकता है। ऐसे में सुरक्षित राइडिंग और बेहतर माइलेज के लिए समय-समय पर टायरों का एयर प्रेशर चेक कराना बेहद जरूरी हो जाता है।
विज्ञापन