सब्सक्राइब करें

Whatsapp Tips: व्हाट्सएप पर अनजान काल्स से परेशान हैं? सेटिंग में करें ये बदलाव तो दूर होगी परेशानी

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Wed, 13 May 2026 04:07 PM IST
सार

अक्सर लोग व्हाट्सएप पर आने वाले अनजान नंबरों से परेशान हो जाते हैं। मगर आज हम आपको व्हाट्सएप की एक ऐसी फीचर बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए काफी मददगार साबित हो सकती है। आइए जानते हैं।

विज्ञापन
WhatsApp Privacy Tips How to Silence Unknown Calls on Android and iPhone in hindi
WhatsApp - फोटो : Adobe stock

Whatsapp Privacy Tips: व्हाट्सएप पर अनजान नंबरों से आने वाली कॉल से बहुत से लोग परेशान रहते हैं। बार-बार अनजान नंबर से कॉल आने आपकी प्राइवेसी तो प्रभावित होती ही है साथ ही इससे साइबर ठगी का खतरा भी बना रहता है। अक्सर स्कैमर्स अंतरराष्ट्रीय नंबरों से कॉल करके लोगों को अपना शिकार बनाने की कोशिश करते हैं। मगर अच्छी बात यह है कि व्हाट्सएप में एक ऐसा बेहतरीन फीचर होता है जिसकी मदद से आप अनजान कॉल को 'साइलेंस' कर सकते हैं। 



यह फीचर को ऑन करने के बाद आपको अनजान कॉल्स की कोई भी नोटिफिकेशन नहीं आती है। दिलचस्प बात यह है कि इस सेटिंग ने आपके जरूरी अननोन काल्स का भी ध्यान रखा है। मतलब अनजान नंबर से अगर व्हाट्सएप कॉल आएगा तो आपतो कोई नोटिफिकेशन नहीं आएगा, लेकिन आपके कॉल लिस्ट में वो नंबर दिखेगा।

Trending Videos
WhatsApp Privacy Tips How to Silence Unknown Calls on Android and iPhone in hindi
एंड्रॉयड फोन पर ऐसे बदलें सेटिंग - फोटो : Adobe stock

एंड्रॉयड फोन पर ऐसे बदलें सेटिंग

  • सबसे पहले एंड्रॉयड फोन में व्हाट्सएप खोलें। 
  • इसके बाद उपर दाहिने तरफ दिख रहे तीन डाट पर क्लिक करें। 
  • अब सेटिंग पर जाएं और फिर प्राइवेसी सेटिंग पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद नीचे स्क्रॉल करके काल्स पर क्लिक करें।
  • अब आपको 'Silence Unknown Callers' का बटन दिखेगा जिसे ऑन कर दें।
  • इसके ऑन होने के बाद अब कोई भी अननोन कॉल आने पर आपको पता नहीं चलेगा, लेकिन बाद में कॉल लिस्ट दिख सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
WhatsApp Privacy Tips How to Silence Unknown Calls on Android and iPhone in hindi
आईफोन यूजर्स अपनाएं ये तरीका - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

आईफोन यूजर्स अपनाएं ये तरीका

  • सबसे पहले अपने आईफोन में व्हाट्सएप खोलें।
  • अब नीचे वाले टैब दिख रहे सेटिंग्स पर क्लिक करें।
  • अब आप प्राइवेसी पर क्लिक करके कॉल ऑप्शन पर टैप करें।
  • अब आपको 'Silence Unknown Callers' का बटन दिखेगा जिसे ऑन कर दें।
  • इसके बाद सभी अनजान कॉल्स आएंगी तो आपको तुरंत नहीं पता चलेगा।
WhatsApp Privacy Tips How to Silence Unknown Calls on Android and iPhone in hindi
इस फीचर के मुख्य फायदे - फोटो : X

इस फीचर के मुख्य फायदे

  • इस ऑप्शन को ऑन करने के बाद मार्केटिंग और फ्रॉड कॉल्स से मिलने वाली बार-बार की परेशानी तुरंत खत्म हो जाती है।
  • अनजान लोगों को यह नहीं पता चलेगा कि आपका नंबर एक्टिव है या नहीं।
  • मीटिंग या जरूरी काम के दौरान सिर्फ आपके अपनों (जिनका नंबर कॉन्टैक्ट लिस्ट में सेव है) की ही कॉल आएगी।
विज्ञापन
WhatsApp Privacy Tips How to Silence Unknown Calls on Android and iPhone in hindi
सुरक्षा के लिए कुछ और जरूरी बातें - फोटो : AI
सुरक्षा के लिए कुछ और जरूरी बातें
  • अपने अकाउंट को और सुरक्षित बनाने के लिए 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' हमेशा ऑन रखें।
  • अगर कोई नंबर बार-बार परेशान कर रहा है, तो उसे तुरंत 'Block' और 'Report' करें।
  • समय-समय पर व्हाट्सएप को अपडेट करते रहें, ताकि आपको सभी नए सुरक्षा फीचर्स का अपडेट मिलता रहे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed