Iron Cooler Shock Reason Kya Hain: अगर गर्मी से न बचा जाए तो हम बीमार तक हो सकते हैं। इसलिए लोग कूलर-एसी चलाते हैं, लेकिन अधिकतर लोग कूलर चलाते हैं। इसमें भी कई लोगों के पास पुराने लोहे वाले कूलर होते हैं या कई लोग अब भी लोहे वाले कूलर को ही खरीदना पसंद करते हैं।
Cooler Current Reason: लोहे का कूलर दे रहा करंट? ये हो सकते हैं कारण, जानें कैसे होगा ठीक
Lohe Ke Cooler Mein Current Kyo Aata Hai: अगर आपके लोहे का कूलर करंट दे रहा है, तो इसके पीछे कुछ कारण होते हैं जिन्हें देखकर सही करना जरूरी होता है। आप यहां जान सकते हैं कि कूलर करंट किन कारणों की वजह से मारता है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कूलर में करंट आने के क्या कारण हो सकते हैं?
कूलर से करंट आने का पहला कारण
- अगर आपको कूलर छूने पर करंट आता है
- इसकी वजह अर्थिंग का न होना हो सकता है
- घर के बिजली सिस्टम में सही अर्थिग अगर नहीं है, तो कूलर की बॉडी से करंट आ सकता है
- इसे इलेक्ट्रीशियन को बुलवाकर ठीक करवा सकते हैं
कूलर से करंट आने का दूसरा कारण
- कूलर से करंट आने का कारण किसी तार का कटना भी हो सकता है
- चेक करें कि कूलर में कोई तार कटा तो नहीं है, जो कूलर की बॉडी से टच हो रहा हो
- अगर ऐसा है तो कूलर से करंट आ सकता है, इसे तुरंत ठीक करें और तार पर टेप लगाएं
कूलर से करंट आने का तीसरा कारण
- करंट इसलिए भी लग सकता है कि अगर मोटर खराब है
- कूलर का पंप या मोटर खराब होने पर करंट लग सकता है
- पंप के अंदर से जलने पर या मोट की वाइंडिंग कमजोर होने पर पानी के जरिए करंट आ सकता है
- इसे इलेक्ट्रीशियन को दिखाएं
कूलर से करंट आने का चौथा कारण
- क्या आपके कूलर में नमी बन रही है?
- अगर हां, तो ये भी कूलर से करंट आने का एक कारण हो सकता है
- कूलर की बाहर की साइड में नमी होने से भी करंट आ सकता है
- इसलिए पांव में चप्पल पहनकर ही कूलर को छूएं और स्विच बंद कर लें