Ladli Behna Yojana Installment: लाड़ली बहना योजना के तहत करोड़ों महिलाओं के लिए खुशखबरी है, क्योंकि मध्य प्रदेश सरकार ने इस योजना की 36वीं किस्त जारी कर दी है। बता दें कि लाभार्थियों के बैंक अकाउंट में 1500 रुपये की राशि ट्रांसफर की गई है, जिससे महिलाओं को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
{"_id":"6a0460e6196b21c2dc07e0c5","slug":"ladli-behna-yojana-36th-installment-released-here-how-to-check-your-1500-status-know-in-hindi-2026-05-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Ladli Behana Yojana 36th Installment: जारी हुई 36वीं किस्त, आपके खाते में आए 1500 रुपये या नहीं? ऐसे करें चेक","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
Ladli Behana Yojana 36th Installment: जारी हुई 36वीं किस्त, आपके खाते में आए 1500 रुपये या नहीं? ऐसे करें चेक
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Wed, 13 May 2026 05:00 PM IST
सार
MP Ladli Behna Yojana: मध्य प्रदेश सरकार ने लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी कर दी है। ऐसे में इस योजना से जुड़ी करोड़ों महिलाओं के लिए यह एक बड़ी खुशखबरी है।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना की जारी हुई 36वीं किस्त
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Trending Videos
लाड़ली बहना योजना
- फोटो : AdobeStock
ऑनलाइन स्टेटस चेक करने की आसान प्रक्रिया
- सबसे पहले योजना की आधिकारिक वेबसाइट (https://cmladlibahna.mp.gov.in/) पर जाएं।
- होमपेज पर 'आवेदन एवं भुगतान की स्थिति' वाले विकल्प पर क्लिक करें।
- अपना आवेदन नंबर या सदस्य समग्र आईडी दर्ज करके ओटीपी के जरिए लॉगिन करें।
- लॉगिन के बाद आपको अपनी पिछली सभी किस्तों का विवरण दिखेगा।
- इसमें आप चेक करें कि आपकी 36वीं किस्त का विवरण दिखाई दे रहा है या नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना
- फोटो : AdobeStock
बैंक खाते और मैसेज के जरिए कैसे जानें?
- अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बैंक से आए एसएमएस (SMS) को चेक करें, जिसमें 1500 रुपये जमा होने की सूचना होगी।
- आप चाहें तो अपनी पासबुक अपडेट करवाकर या बैंक जाकर भी पेमेंट का विवरण जान सकती हैं।
- अगर आपका मोबाइल नंबर बैंक से लिंक है, तो बैलेंस चेक करने वाले नंबर पर मिस्ड कॉल देकर अपने बैंक अकाउंट की पिछली 5 ट्राजेक्शन चेक कर सकती हैं।
लाड़ली बहना योजना (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Adobe Stock
पैसा नहीं आने पर क्या करें?
- अगर आपके खाते में पैसे नहीं आए हैं तो इसके पीछे आमतौर पर दो कारण हो सकते हैं।
- पहला अगर आपकी ई-केवाईसी अधूरी है, तो किस्त रुक सकती है, ऐसे में इसे तुरंत पूरा करें।
- दूसरा सुनिश्चित करें कि आपका बैंक खाता आधार से लिंक है और डीबीटी सुविधा चालू है।
- अगर ये दोनों चीजें ठीक हैं तो आप योजना के टोल-फ्री नंबर 0755-2700800 पर काल करके पूछ सकती हैं या नजदीकी पंचायत/वार्ड कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं।
विज्ञापन
लाड़ली बहना योजना
- फोटो : AdobeStock
भविष्य की किस्तों के लिए जरूरी बातें
- समय-समय पर नई पात्रता सूची में अपना नाम चेक करते रहें ताकि योजना का लाभ मिलता रहे।
- अपने सभी आईडी और बैंक विवरण को हमेशा अपडेट रखें ताकि किसी भी तरह का तकनीकी रुकावट न आए।