फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गाड़ी के थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और साधारण इंश्योरेंस में क्या अंतर होता है? जानें नियम

Tue, 06 Oct 2026 07:30 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Shikhar Baranawal Updated Tue, 06 Oct 2026 07:30 PM IST
सार

Third Party Insurance vs Comprehensive Insurance: जब लोगों को अपनी गाड़ी का इंश्योरेंश कराना होता है तो उनके पास मुख्य रुप से दो विकल्प होते हैं, पहला थर्ड पार्टी और दूसरा कॉम्प्राहेसिव इंश्योरेंस। अक्सर लोगों को इन दोनों इंश्योरेंस को लेकर कई सवाल होते हैं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।

विज्ञापन
Third Party Insurance vs Comprehensive Insurance: Key Differences and Rules Explained in hindi
थर्ड पार्टी इंश्योरेंस, - फोटो : AI

Third Party Car Insurance: नया वाहन खरीदते ही उसका इंश्योरेंस यानी बीमा कराना मोटर व्हीकल एक्ट के तहत अनिवार्य होता है। लेकिन अक्सर गाड़ी मालिक थर्ड पार्टी इंश्योरेंस और कॉम्प्रेहेसिव यानी साधारण इंश्योरेंस के बीच के फर्क को समझ नहीं पाते हैं। थर्ड पार्टी इंश्योरेंस सिर्फ सड़क दुर्घटना में किसी दूसरे व्यक्ति, उसकी गाड़ी या संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई करता है। 



वहीं साधारण इंश्योरेंस आपकी अपनी गाड़ी की चोरी, दुर्घटना में हुए नुकसान या प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षा प्रदान करता है। आसान शब्दों में कहें तो दोनों बीमों के अधिकार और सुरक्षा का दायरा बिल्कुल अलग होता है। आइए इस लेख में इन दोनों इंश्योरेंस के बारे में विस्तार से जानते हैं, ताकी आप अपनी जरूरत के हिसाब से अपनी गाड़ी के लिए इंश्योरेंश खरीद सकें।

Trending Videos
Third Party Insurance vs Comprehensive Insurance: Key Differences and Rules Explained in hindi
ऑनलाइन बीमा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

कानूनी अनिवार्यता और थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के नियम

  • भारतीय कानूनों के अनुसार सड़कों पर गाड़ी चलाने के लिए थर्ड पार्टी इंश्योरेंस होना कानूनी रूप से अनिवार्य है।
  • अगर आपकी गाड़ी से किसी अन्य व्यक्ति को चोट पहुंचती है या नुकसान होता है, तो बीमा कंपनी पीड़ित पक्ष को आर्थिक मुआवजा देती है।
Third Party Insurance vs Comprehensive Insurance: Key Differences and Rules Explained in hindi
कॉम्प्रिहेंसिव यानी साधारण इंश्योरेंस के बड़े फायदे - फोटो : Adobe Stock

कॉम्प्रिहेंसिव यानी साधारण इंश्योरेंस के बड़े फायदे

  • साधारण इंश्योरेंस में थर्ड पार्टी कवर के साथ-साथ आपकी खुद की गाड़ी का 'ओन डैमेज' कवर भी शामिल होता है।
  • दुर्घटना, आग लगने, चोरी होने या किसी प्राकृतिक आपदा में गाड़ी को नुकसान पहुंचने पर कंपनी मरम्मत का पूरा खर्च उठाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Third Party Insurance vs Comprehensive Insurance: Key Differences and Rules Explained in hindi
दोनों इंश्योरेंस के प्रीमियम में कितना होता है अंतर? - फोटो : Adobe Stock

दोनों इंश्योरेंस के प्रीमियम में कितना होता है अंतर?

  • थर्ड पार्टी इंश्योरेंस का प्रीमियम सरकार और आईआरडीएआई द्वारा तय किया जाता है, जो काफी सस्ता होता है।
  • दूसरी ओर, साधारण इंश्योरेंस का प्रीमियम गाड़ी की उम्र, मॉडल, इंजन क्षमता और शहर के हिसाब से तय होता है और यह थोड़ा महंगा हो सकता है।
विज्ञापन
Third Party Insurance vs Comprehensive Insurance: Key Differences and Rules Explained in hindi
आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा इंश्योरेंस रहेगा बेस्ट - फोटो : Adobestock

आपकी गाड़ी के लिए कौन-सा इंश्योरेंस रहेगा बेस्ट

  • अगर आपकी गाड़ी नई या महंगी है, तो हमेशा साधारण इंश्योरेंस चुनना ही सबसे समझदारी भरा फैसला होता है।
  • वहीं अगर आपकी गाड़ी बहुत पुरानी है और कम चलती है, तो आप कानूनी नियमों का पालन करने के लिए सिर्फ थर्ड पार्टी इंश्योरेंस करा सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed