Top Government Schemes For Farmers: भारतीय किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने और उन्हें जोखिम से बचाने के लिए सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का मुख्य उद्देश्य किसानों को फसल बुवाई से लेकर पेंशन और लोन तक हर कदम पर सहायता देना है।
{"_id":"6aa7e0ffc99032bf050a929f","slug":"top-4-government-schemes-every-indian-farmer-must-know-in-hindi-2026-09-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"हर किसान के काम की हैं सरकार की ये 4 योजनाएं, खेती से लेकर पेंशन तक आसान होगी जिंदगी","category":{"title":"Utility","title_hn":"जरूरत की खबर","slug":"utility"}}
हर किसान के काम की हैं सरकार की ये 4 योजनाएं, खेती से लेकर पेंशन तक आसान होगी जिंदगी
Mon, 14 Sep 2026 05:26 PM IST
Shikhar Baranawal
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shikhar Baranawal
Updated Mon, 14 Sep 2026 05:26 PM IST
सार
Best Schemes For Farmers: भारतीय किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं से जुड़कर किसान न सिर्फ अपनी खेती को बेहतर बना सकते हैं, बल्कि भविष्य के लिए भी निश्चिंत हो सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे चार योजनाओं के बारे में समझते हैं जो हर किसानों को जानना चाहिए।
विज्ञापन
सरकारी किसान योजनाएं
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर साल 6 हजार रुपये देने वाली पीएम किसान योजना
- फोटो : AdobeStock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना
- पीएम किसान सम्मान निधि योजना के जरिए सरकार छोटे और सीमांत किसानों को हर साल 6,000 रुपये की सीधी आर्थिक मदद देती है।
- यह राशि 2,000 रुपये की तीन बराबर किस्तों में सीधे किसानों के बैंक खाते में भेजी जाती है।
- इस योजना के पैसों से किसान बुवाई के समय खाद, बीज और कीटनाशक जैसी जरूरी चीजें बिना किसी चिंता के आसानी से खरीद पाते हैं।
फसल नुकसान से सुरक्षा देती पीएम फसल बीमा योजना
- फोटो : AdobeStock
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
- मौसम की मार और प्राकृतिक आपदाओं के कारण होने वाले फसल नुकसान से बचाने के लिए प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना बनाई गई है।
- इसमें किसानों को बहुत ही कम प्रीमियम पर अपनी फसलों का बीमा कराने की सुविधा मिलती है।
- अगर सूखा, बाढ़ या कीटों के हमले से फसल नष्ट होती है, तो बीमा कंपनी नुकसान का पूरा मुआवजा देकर किसान को बर्बादी से बचाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ापे की सुरक्षा के लिए पीएम किसान मानधन योजना
- फोटो : Adobe Stock
पीएम किसान मानधन योजना
- खेती करने वाले छोटे किसानों को 60 वर्ष की उम्र के बाद आर्थिक तंगी न झेलनी पड़े, इसके लिए पीएम किसान मानधन योजना शुरू की गई है।
- इस योजना के तहत 18 से 40 वर्ष की आयु के किसान बहुत मामूली मासिक अंशदान जमा करके जुड़ सकते हैं।
- 60 साल की उम्र पूरी होने के बाद सरकार किसानों को हर महीने 3,000 रुपये की पक्की पेंशन देती है।
विज्ञापन
सस्ते ब्याज पर लोन देने वाली किसान क्रेडिट कार्ड योजना
- फोटो : AdobeStock
किसान क्रेडिट कार्ड योजना
- किसानों को साहूकारों के महंगे कर्ज से बचाने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड योजना बेहद कारगर साबित हुई है।
- इसके तहत किसानों को खेती-बाड़ी और पशुपालन के लिए बहुत कम ब्याज दर पर 3 लाख रुपये तक का बैंक लोन मिलता है।
- अगर किसान समय पर लोन चुका देते हैं, तो उन्हें सरकार की तरफ से ब्याज में अलग से छूट भी प्रदान की जाती है।