सब्सक्राइब करें

Train Travel Tips: रिजर्व सीट पर बैठा है कोई और या बंद है AC? जानें ट्रेन से जुड़े ऐसे ही हर सवाल का जवाब

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Tue, 24 Feb 2026 01:38 PM IST
सार

Train Travel Tips 2026: अगर आपको भी होली के त्योहार में ट्रेन से यात्रा करनी है तो कुछ सवालों के जवाब आपके लिए जानना बेहद जरूरी है। ताकि आपकी यात्रा वाकई में मंगलमय हो।

विज्ञापन
Train Travel Tips what is middle berth timing to what to do in seat dispute in train know the answers here
रेल यात्रा के दौरान शिकायत कहां दर्ज करें? - फोटो : Adobe stock
Train Me Complaint Kaise Kare:  होली का त्योहार बस आने ही वाला है। इसी के चलते देशभर के लोग अपने घर लौटने, दोस्तों से मिलने और छुट्टियों का आनंद लेने के लिए ट्रेन में सफर कर रहे हैं। त्योहारों के समय भारतीय रेलवे में यात्री संख्या बेहद बढ़ जाती है, जिससे टिकट की बुकिंग, सीट उपलब्धता और यात्रा में सुविधा संबंधी समस्याएं आम हो जाती हैं।


ऐसे समय में ट्रेन में सीट मिलना मुश्किल हो जाता है, वेटिंग टिकट और ग्रुप बुकिंग की दिक्कतें सामने आती हैं, और कभी-कभी सीट या बाथरूम जैसी सुविधाएं भी पूरी तरह से व्यवस्थित नहीं रहती। ऐसे समय में यात्रियों को सही जानकारी और समझदारी से निर्णय लेना बहुत जरूरी हो जाता है। अगर आप इन छोटी-छोटी बातों को जान लें, तो आपकी यात्रा आसान, सुरक्षित और आरामदायक बन सकती है।
 
Trending Videos
Train Travel Tips what is middle berth timing to what to do in seat dispute in train know the answers here
अगर 4 लोगों के ग्रुप टिकट में अगर एक टिकट वेटिंग रह जाए तो क्या होगा? - फोटो : Adobe stock
सवाल 1: अगर 4 लोगों के ग्रुप टिकट में अगर एक टिकट वेटिंग रह जाए तो क्या होगा?

जवाब: जब ग्रुप बुकिंग में तीन सीट कन्फर्म हों और एक वेटिंग में हो, तो तीन लोग अपने निर्धारित सीट पर बैठ सकते हैं। वेटिंग टिकट वाला यात्री उस समय तक सीट नहीं पा पाएगा जब तक कि आरक्षित टिकट कन्फर्म न हो जाए। वेटिंग टिकट अक्सर पहले आओ पहले पाओ के आधार पर कन्फर्म होते हैं। यदि ट्रेन यात्रा से पहले आपका वेटिंग टिकट कन्फर्म नहीं होता, तो आपको रिफंड दिया जा सकता है। ध्यान रखें कि अब वेटिंग वाला यात्री ट्रेन में सफर नहीं कर सकता।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Train Travel Tips what is middle berth timing to what to do in seat dispute in train know the answers here
कोई व्यक्ति मेरी सीट पर बैठा है, क्या करूं? - फोटो : अमर उजाला
सवाल 2: कोई व्यक्ति मेरी सीट पर बैठा है, क्या करूं?

जवाब: सबसे पहले शांति बनाए रखें और उस व्यक्ति से विनम्रतापूर्वक पूछें कि क्या उसने गलती से आपकी सीट ले ली है। अपनी टिकट दिखाएं और पुष्टि करें। यदि वह सीट नहीं छोड़ता, तो ट्रेन के टीटीई को बुलाएं। टीटीई आपकी बुकिंग चेक करके सही समाधान देंगे और आपकी सीट पर बैठने में मदद करेंगे।

 
Train Travel Tips what is middle berth timing to what to do in seat dispute in train know the answers here
मिडिल बर्थ को खोलने का समय कब से कब तक है? - फोटो : freepik
सवाल 3: मिडिल बर्थ को खोलने का समय कब से कब तक है?

जवाब: भारतीय रेलवे में मिडिल बर्थ को रात के समय जब यात्री सोने के लिए तैयार हों, खोला जा सकता है। सुबह उठने के बाद इसे वापस फ्लैट स्थिति में बदल दिया जाता है। रेलवे के नियमों के मुताबिक, यात्री रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ही मिडिल बर्थ को सोने के लिए खोल सकते हैं। सुबह 6 बजे के बाद मिडिल बर्थ की सीट को बंद करना पड़ेगा।

 
विज्ञापन
Train Travel Tips what is middle berth timing to what to do in seat dispute in train know the answers here
ट्रेन के बाथरूम में गंदगी है, कहां शिकायत दर्ज कराएं? - फोटो : Adobe Stock
सवाल 4: ट्रेन के बाथरूम में गंदगी है, कहां शिकायत दर्ज कराएं?

जवाब: सबसे पहले ट्रेन स्टाफ या टीटीई को तुरंत सूचना दें। आप रेल हेल्पलाइन 139 या रेलवे की आधिकारिक मोबाइल ऐप के माध्यम से भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं। शिकायत दर्ज कराने के बाद स्टाफ को समस्या तुरंत हल करने के निर्देश मिलते हैं। यात्रा के दौरान व्यक्तिगत सफाई का ध्यान रखें और गंदगी से बचने के लिए अपने साथ सैनिटाइजर या पेपर टॉवल रखें।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed