सब्सक्राइब करें

होली पर आई गुड न्यूज: दिल्ली-यूपी के इन लोगों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर, देखें आपका नाम है या नहीं

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Feb 2026 05:03 PM IST
सार

 Free LPG Gas Cylinder Scheme in Delhi And Uttar Pradesh: दिल्ली और यूपी सरकार ने होली के मौके पर लोगों को एक सिलेंडर मुफ्त देने का एलान किया है। ये सिलेंडर किसे मिलेगा आइए जानते हैं।

विज्ञापन
free lpg gas cylinder in uttar pradesh and delhi on holi festival how to check name
दिल्ली-यूपी के इन लोगों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर - फोटो : अमर उजाला
 Free LPG Gas Cylinder Scheme in Delhi And Uttar Pradesh: होली एक ऐसा त्योहार है जिसमें रंगों के साथ-साथ पकवानों का भी काफी महत्व होता है। इसी के चलते रसोई गैस का खर्च भी बढ़ जाता है, जिससे कई परिवारों की जेब पर अतिरिक्त भार पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकारों ने इस बार होली के मौके पर लोगों को राहत देने का बड़ा निर्णय लिया है।


 दिल्ली और उत्तर प्रदेश की सरकारों ने नागरिकों के लिए मुफ्त गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है, ताकि त्योहार पर कोई रसोई से खाली न रहे। ये राहत योजना खासकर गरीब, निम्न और मध्यम आय वर्ग के परिवारों को ध्यान में रखकर बनाई गई है, जो होली के खर्च से पहले से ही दबाव में होते हैं। 

सरकार का लक्ष्य है कि त्योहार का आनंद हर घर में सुरक्षित और सस्ते तरीके से पहुंच सके। यूपी और दिल्ली में किन लोगों को ये सिलेंडर मिलेगा आइए जानते हैं।
 
Trending Videos
free lpg gas cylinder in uttar pradesh and delhi on holi festival how to check name
दिल्ली-यूपी के इन लोगों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर - फोटो : ANI
दिल्ली सरकार की योजना क्या है ?

दिल्ली सरकार ने होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों पर पात्र परिवारों को एक गैस सिलेंडर के बराबर राशि सीधे उनके बैंक खाते में ट्रांसफर करने का निर्णय लिया है। योजना के तहत राशन कार्डधारक परिवारों को प्रति त्योहार एक सिलेंडर जितनी धनराशि का भुगतान किया जाएगा, जिससे वे अपने रसोई गैस सिलेंडर की रिफिल करवा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन
free lpg gas cylinder in uttar pradesh and delhi on holi festival how to check name
दिल्ली-यूपी के इन लोगों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
यह सहायता उन परिवारों को दी जाएगी जिनके पास वैध राशन कार्ड है और वे आर्थिक रूप से कमजोर या मध्यम वर्ग में आते हैं। अनुमान है कि लगभग 1.75 लाख परिवार इस योजना का लाभ उठाएंगे। सरकार ने लगभग ₹242 करोड़ का बजट इस योजना के लिए निर्धारित किया है। इस सहायता राशि को डायरेक्ट बेनिफिशियरी के बैंक खाते में DBT के माध्यम से भेजा जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे और लोगों को सीधे फायदा मिले।

 
free lpg gas cylinder in uttar pradesh and delhi on holi festival how to check name
दिल्ली-यूपी के इन लोगों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
 उत्तर प्रदेश सरकार की योजना

उत्तर प्रदेश सरकार ने भी होली के समय रसोई गैस की व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए बड़े स्तर पर निर्णय लिया है। राज्य में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत कनेक्शन प्राप्त लाभार्थियों को मुफ्त गैस सिलेंडर रिफिल देने का ऐलान किया गया है।
विज्ञापन
free lpg gas cylinder in uttar pradesh and delhi on holi festival how to check name
दिल्ली-यूपी के इन लोगों को मुफ्त मिलेगा सिलेंडर - फोटो : Adobe Stock
इससे विशेष रूप से ग्रामीण, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और उज्ज्वला योजना के तहत कनेक्शन वाले परिवारों को लाभ मिलेगा। इस पहल का मकसद महिलाओं को स्वच्छ ऊर्जा का उपयोग करने के लिए प्रेरित करना और रसोई खर्च को कम करना है। बस आपको इस बात पर ध्यान देने की जरूरत है कि अगर आपका नाम इस योजना में दर्ज नहीं है, तो आप इस सुविधा का फायदा नहीं उठा पाएंगे।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed