सब्सक्राइब करें

Holi 2026: केमिकल वाला गुलाल कहीं उड़ा न दे आपके चेहरे का रंग! खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Mon, 23 Feb 2026 03:41 PM IST
सार

Tips To Buy Organic Gulal: अगर आप होली के लिए गुलाल खरीदना चाहते हैं तो कुछ बातों का ध्यान अवश्य रखें। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि केमिकल वाला गुलाल आप चेहरे की रंगत को बिगाड़ सकता है।

विज्ञापन
holi color buying tips how to buy organic gulal in hindi difference between organic and synthetic gulal
ऐसे पहचानें असली ऑर्गेनिक गुलाल - फोटो : Adobe stock

How To Check Organic Gulal : होली का त्योहार रंगों और खुशियों का प्रतीक है, इसी के चलते बाजार में बढ़ती मांग के बीच नकली और केमिकल युक्त गुलाल की भरमार भी देखने को मिल रही है। कई दुकानों पर ऑर्गेनिक के नाम पर ऐसे रंग बेचे जा रहे हैं, जिनमें हानिकारक केमिकल मिले होते हैं। ये रंग त्वचा, आंखों और बालों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। खासकर संवेदनशील त्वचा वाले लोगों और बच्चों के लिए ऐसे रंग खतरनाक साबित हो सकते हैं।

इसलिए होली की खरीदारी करते समय सतर्क रहना बेहद जरूरी है। सही गुलाल का चुनाव न केवल आपकी त्वचा की सुरक्षा करता है, बल्कि त्योहार की खुशियों को भी सुरक्षित रखता है। आइए जानते हैं कि असली और ऑर्गेनिक गुलाल की पहचान कैसे करें और गुलाल खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें।

Trending Videos
holi color buying tips how to buy organic gulal in hindi difference between organic and synthetic gulal
ऐसे पहचानें असली ऑर्गेनिक गुलाल - फोटो : Adobe stock

 असली और ऑर्गेनिक गुलाल की पहचान कैसे करें?

पैकेट ध्यान से पढ़ें
 
  • सबसे पहले पैकेट का लेबल ध्यान से देखें। 
  • अगर उस पर 100% ऑर्गेनिक, नेचुरल या हर्बल लिखा है तो यह भी जांच लें कि निर्माता का नाम, पता, बैच नंबर और एक्सपायरी डेट स्पष्ट रूप से दर्ज हो। 
  • बिना जानकारी वाले खुले या सस्ते पैकेट खरीदने से बचें, क्योंकि इनमें मिलावटी या केमिकल युक्त रंग हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
holi color buying tips how to buy organic gulal in hindi difference between organic and synthetic gulal
ऐसे पहचानें असली ऑर्गेनिक गुलाल - फोटो : amar ujala
सर्टिफिकेशन जरूर देखें
 
  • सर्टिफिकेशन भी बहुत महत्वपूर्ण है। 
  • विश्वसनीय ब्रांड या प्रमाणित उत्पाद ही खरीदें। 
  • कई बार लोकल बाजार में ऑर्गेनिक के नाम पर साधारण केमिकल रंग बेचे जाते हैं इसलिए पैकेजिंग और ब्रांड की विश्वसनीयता जरूर जांचें।

holi color buying tips how to buy organic gulal in hindi difference between organic and synthetic gulal
ऐसे पहचानें असली ऑर्गेनिक गुलाल - फोटो : Adobe stock
खुशबू चेक करें
 
  • गुलाल की खुशबू और टेक्सचर भी पहचान का अच्छा तरीका है। 
  • असली ऑर्गेनिक गुलाल में हल्की, प्राकृतिक सुगंध होती है, जबकि केमिकल वाले रंगों में तेज और चुभने वाली गंध आ सकती है।

विज्ञापन
holi color buying tips how to buy organic gulal in hindi difference between organic and synthetic gulal
ऐसे पहचानें असली ऑर्गेनिक गुलाल - फोटो : Adobe stock
हाथ पर लगाकर टेस्ट करें
 
  • खरीदने से पहले थोड़ा सा गुलाल हाथ पर लगाकर टेस्ट करना भी समझदारी है। 
  • अगर जलन, खुजली या लालिमा महसूस हो तो तुरंत उसे न खरीदें।
  • बहुत ज्यादा चटक, नीयॉन या असामान्य रूप से चमकीले रंगों से बचें।
  • इनमें अक्सर सिंथेटिक डाई और केमिकल मिलाए जाते हैं।

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed