सब्सक्राइब करें

Money Saving Tips: होली पर पैसे बचाने के लिए 5 आसान और प्रभावी टिप्स, मार्च में आजमाकर देख लें

यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्रुति गौड़ Updated Sun, 22 Feb 2026 01:45 PM IST
सार

Money Saving Tips in March Month: अगले महीने होली का त्योहार है। ऐसे में मार्च के महीने में बचत कैसे करें, यहांं हम आपको इस बारे में जानकारी देंगे।

विज्ञापन
money saving tips for everyone in hindi how to save money
होली पर पैसे बचाने के लिए 5 आसान और प्रभावी टिप्स - फोटो : अमर उजाला

How To Save Money During Festival: फरवरी का महीना समाप्त हो रहा है और मार्च की शुरुआत के साथ आपको अपनी बचत की दिशा में ठोस कदम उठाने होंगे। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मार्च में होली का त्योहार भी है, जिससे खर्चों में वृद्धि हो सकती है, लेकिन अगर आप कुछ आसान टिप्स अपनाएं, तो अपनी बचत को बेहतर बना सकते हैं।



यहां हम आपको ऐसे पांच सरल और प्रभावी तरीके बताएंगे, जिन्हें अपनाकर आप अपनी आमदनी से बेहतर बचत कर सकते हैं। इन नियमों का पालन करते हुए, आप न केवल इस महीने, बल्कि आने वाले महीनों में भी अपनी वित्तीय स्थिति मजबूत बना सकते हैं। आइए, जानते हैं बचत के कुछ सरल और प्रभावी तरीके।

Trending Videos
money saving tips for everyone in hindi how to save money
ये 5 काम करके आप महीने के आखिर तक बचा सकते हैं ढेर सारे रुपये - फोटो : Adobe stock
 1. बजट बनाएं और उसे फॉलो करें

सबसे पहला और सबसे प्रभावी तरीका है बजट बनाना। जब आप अपनी आमदनी और खर्चों को सही से ट्रैक करते हैं, तो आपको पता चलता है कि कहां खर्चा कम किया जा सकता है। महीने का बजट बनाएं, और सुनिश्चित करें कि आप जितना संभव हो सके, उतना खर्चों पर नियंत्रण रखें। आप विशेष खर्चों के लिए एक अलग फंड बना सकते हैं ताकि आप सही तरीके से हर चीज की योजना बना सकें। इससे आपकी बचत में भी बढ़ोतरी होगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
money saving tips for everyone in hindi how to save money
ये 5 काम करके आप महीने के आखिर तक बचा सकते हैं ढेर सारे रुपये - फोटो : Adobe stock

 2. जरूरी चीजों को प्राथमिकता दें

हम सभी के पास ऐसे खर्चे होते हैं जो जरूरी नहीं होते, लेकिन हम उन्हें बिना सोचे-समझे कर देते हैं। जरूरी चीजों को प्राथमिकता देने से आपको अपने खर्चे कम करने में मदद मिलती है। इस महीने अपनी खरीदारी की लिस्ट में सिर्फ उन्हीं चीजों को शामिल करें जो जरूरी हों। यह आदत आपको पैसे बचाने में मदद करेगी और वित्तीय रूप से जिम्मेदार बनाएगी।

 
money saving tips for everyone in hindi how to save money
ये 5 काम करके आप महीने के आखिर तक बचा सकते हैं ढेर सारे रुपये - फोटो : Adobe stock
 3. आवश्यक वस्त्र और सामान का ही खरीदारी करें

त्योहारों के दौरान अक्सर हम अतिरिक्त सामान खरीदने के लिए आकर्षित होते हैं, जिससे हमारा बजट प्रभावित होता है। होली के समय सिर्फ आवश्यक वस्त्र और सामान खरीदें, ताकि खर्चा अधिक न हो। जरूरी वस्त्र, त्योहारों की सजावट या अन्य जरूरतें ही खरीदें, ताकि आपका बजट संतुलित रहे। इसके साथ ही आपको हर चीज पर अधिक खर्च करने की आदत से भी छुटकारा मिलेगा।

 
विज्ञापन
money saving tips for everyone in hindi how to save money
ये 5 काम करके आप महीने के आखिर तक बचा सकते हैं ढेर सारे रुपये - फोटो : Adobe Stock
 4. ऑनलाइन डिस्काउंट और ऑफर्स का फायदा उठाएं

त्योहारों के समय ऑनलाइन डिस्काउंट्स और ऑफर्स का फायदा उठाना एक बेहतरीन तरीका है पैसे बचाने का। होली के दौरान कई ऑनलाइन स्टोर पर भारी छूट और कैशबैक ऑफर्स होते हैं। योजना बनाकर खरीदारी करें, ताकि जरूरत से ज्यादा सामान न खरीदा जाए। यह आपको पैसे बचाने में मदद करेगा और आप बिना अतिरिक्त खर्च के अपनी खरीदारी कर सकते हैं।

 
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed